NCA जाकर अपनी डाइट भूले चहल! जमकर खा रहे हैं पराठा और डोसा

चहल, शार्दुल समेत कुछ भारतीय खिलाड़ी इस वक्त फिटनेस कैंप के लिए NCA में हैं।

Advertisement

Ishan Kishan Instagram Story (Photo Source: Instagram)

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अपने लंच ब्रेक के दौरान – युजवेंद्र चहल, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर और कुछ अन्य खिलाड़ियों ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो साझा किया। दरअसल हरियाणा में जन्मे लेग स्पिनर चहल ने एक साथ परांठे, डोसा और मिल्कशेक जैसी कई चीजों का आर्डर दिया, जिसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी भी खुद की हंसी को रोक नहीं पाए।

Advertisement
Advertisement

तेजतर्रार बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा करते हुए प्रशंसकों को एनसीए में खिलाड़ियों की मस्ती की एक झलक दिखाई। किशन ने उस वीडियो को साझा करते हुए मजेदार कैप्शन भी लिखा जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। किशन ने अपने कैप्शन में लिखा कि, ‘वाह! जाता कहा है’

बता दें कि आईपीएल से ठीक पहले BCCI ने चयनकर्ताओं के कहने पर कुछ खिलाड़ियों के लिए NCA में कैंप का आयोजन किया है, इस दौरान वहा मौजूद सभी खिलाड़ियों का नियमित रूप से फिटनेस टेस्ट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कैंप उन खिलाड़ियों के लिए है जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बन सकते हैं।

शार्दुल और चहल इस सीजन अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए दिखेंगे

वहीं अगर इन खिलाड़ियों की बात करें तो, ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे, जिस वजह से उन्हें पूरे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। वहीं अब वह सीधे आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए दिखेंगे, फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 15.25 करोड़ में खरीदा था।

वहीं चहल और शार्दुल ठाकुर की बात करें तो दोनो खिलाड़ी इस सीजन अपने नए फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। शार्दुल जो पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे वो इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे। वहीं युजवेंद्र चहल जो पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे उन्हें इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में खरीदा था।

Advertisement