युजवेंद्र चहल ने One Day Cup में छोड़ी अपनी छाप, इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास - क्रिकट्रैकर हिंदी

युजवेंद्र चहल ने One Day Cup में छोड़ी अपनी छाप, इंग्लिश बल्लेबाजों की जमकर लगाई क्लास

युजवेंद्र चहल ने इस मैच में 10 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। अपने गेंदबाजी स्पेल के दौरान उन्होंने 5 मेडन भी फेंके।

Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)
Yuzvendra Chahal (Pic Source-X)

इंग्लैंड घरेलू वनडे कप 2024 में भारतीय टीम के बेहतरीन स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नॉर्थम्पटनशायर की ओर से 5 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस मैच में 10 ओवर में 14 रन देकर 5 विकेट झटके। अपने गेंदबाजी स्पेल के दौरान उन्होंने 5 मेडन भी फेंके।

बता दें, यह मुकाबला नॉर्थम्पटनशायर और केंट के बीच में खेला जा रहा है। युजवेंद्र चहल ने केंट के किसी भी बल्लेबाज को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और लगातार अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में सबसे पहले एकांश सिंह का विकेट लिया। इसके बाद इस शानदार स्पिनर ने जेडन डेनली को भी वापस पवेलियन की राह दिखाई।

चहल ने Beyers Swanepoel का भी विकेट अपने नाम किया। भारतीय स्पिनर ने Grant Stewart के रूप में अपना चौथा विकेट झटका, जबकि नाथन गिलक्रिस्ट का विकेट लेकर उन्होंने इस मैच में अपना पांच विकेट हॉल पूरा किया। युजवेंद्र चहल की घातक गेंदबाजी की वजह से पहले बल्लेबाजी करते हुए केंट 82 रनों पर ऑलआउट हो गया।

नॉर्थम्पटनशायर को मैच जीतने के लिए 83 रनों की जरूरत है

नॉर्थम्पटनशायर को यह मैच जीतने के लिए 83 रनों की जरूरत है। बता दें, पिछले काफी समय से युजवेंद्र चहल को भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नहीं देखा गया है। उन्हें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की भारतीय टीम में भी शामिल किया गया था, लेकिन अनुभवी स्पिनर को एक मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था। यही नहीं श्रीलंका के खिलाफ खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में भी इस अनुभवी खिलाड़ी को नजरअंदाज किया गया।

हालांकि, इंग्लैंड घरेलू वनडे कप 2024 के महत्वपूर्ण मैच में चहल ने नॉर्थम्पटनशायर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस का दिल एक बार फिर से जीत लिया है। सभी लोग चहल को एक बार फिर से भारतीय टीम की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भाग लेते हुए देखना चाहते हैं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?