युजवेंद्र चहल ने अपनी नई टीम राजस्थान रॉयल्स से ही पंगा ले लिया
ऑक्शन के आखिरी पड़ाव पर RR ने लोगों से मांगे थे सुझाव।
अद्यतन - फरवरी 14, 2022 8:51 पूर्वाह्न

हाल ही में खत्म हुए IPL के मेगा ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने कई बड़े नामों को अपने साथ जोड़ा है, जिसमें से एक नाम स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का भी है। RCB की टीम से खेलते हुए अपनी स्पिन का जलवा दिखा चुके चहल अब राजस्थान के रंग में रंगने के लिए तैयार हैं, साथ इस खिलाड़ी की मस्ती भी इस टीम के साथ शुरू हो गई है। जिसका एक नजारा ऑक्शन के आखिरी पड़ाव पर देखने को मिला, जो अब काफी वायरल भी हो रहा है।
युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स की कर दी गजब बेइज्जती
इस बार के मेगा ऑक्शन राजस्थान की टीम एक अलग मूड में दिखी, जहां टीम ने इस बार दिग्गज खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा और जमकर पैसा लगाया। अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, चहल जैसे सितारे इस टीम का हिस्सा होंगे, साथ ही फैन्स बटलर और अश्विन को दोस्त बनता देखने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर फिरकी के फनकार चहल ने अपने असली रंग राजस्थान की टीम को दिखाना शुरू कर दिए हैं, जिसकी शुरूआत सोशल मीडिया के साथ हुई है।
*ऑक्शन के आखिरी पड़ाव पर RR ने लोगों से मांगे थे सुझाव।
*राजस्थान टीम ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा था- जल्दी बोलो।
*जिसका जवाब में चहल ने भी किया था एक मजेदार कमेंट।
*चहल ने लिखा- आप खुद इतना बोलते हैं, हमें कहां बोलने दोगे।
ये था वो सोशल मीडिया पोस्ट
स्पिन गेंदबाज ने कुछ ऐसे ली चुटकी

नई राजस्थान की टीम पर एक नजर
संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, रियान पराग, केसी करियप्पा, नवदीप सैनी, ओबेद मैकॉय, अनुय सिंह, कुलदीप सेन, करुण नायर , ध्रुव जुरेल, तेजस बरोका, कुलदीप यादव, शुभम गढ़वाल, जेम्स नीशम, नाथन कूल्टर-नाइल, रस्सी वैन डेर डूसन, डेरिल मिशेल