CSK टीम के कैंप में घुसे युजी चहल, जबरदस्ती उठाने लगे खिलाड़ियों का सामान!
आज राजस्थान और चेन्नई के बीच चेपॉक में खेला जाएगा मैच।
अद्यतन - अप्रैल 12, 2023 4:36 अपराह्न

राजस्थान रॉयल्स टीम की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी भी काफी मजबूत है, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान स्पिनर युजी चहल का रहता है। फिरकी का ये फनकार बीच के ओवर्स में गेम पटलना जानता है, साथ ही इस सीजन में चहल टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच टीम ने इस खिलाड़ी का एक वीडियो शेयर किया है, जो चेपॉक के मैदान का है।
युजी चहल के लिए शानदार रहा था IPL 2022
जी हां, साल 2022 में राजस्थान टीम ने गुजरात के खिलाफ फाइनल खेला था, लेकिन संजू की टीम खिताब नहीं जीत पाई थी। दूसरी ओर टीम के स्पिन गेंदबाज युजी चहल ने लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे 2022 में और पर्पल कैप अपने नाम की थी।
हर समय मजाक के मूड में रहते हैं युजी चहल!
*आज राजस्थान और चेन्नई के बीच चेपॉक में खेला जाएगा मैच।
*मैच से पहले राजस्थान टीम ने एक वीडियो किया शेयर।
*जहां युजी चहल मिल रहे थे सभी चेन्नई के खिलाड़ियों से।
*इस दौरान CSK के खिलाड़ियों से मस्ती करते नजर आए चहल।
जब चेन्नई के खिलाड़ियों से मिले स्पिनर युजी चहल
चेन्नई के सामने राजस्थान टीम हावी
आज चेन्नई और राजस्थान के बीच आज मुकाबला खेला जाएगा, वहीं आंकड़ों के अनुसार हमेशा से धोनी की टीम संजू की टीम पर भारी पड़ी है। साथ ही इस आईपीएल में दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में चल रही है, ऐसे में ये मैच काफी ज्यादा मदेजार होने वाला है।