नकली मुस्कान के साथ टीम इंडिया का मैच देखने पहुंचे, स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal
मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया दिख रही है गजब लय में।
अद्यतन - Nov 2, 2023 4:22 pm

Yuzvendra Chahal की अचानक टीम इंडिया से छुट्टी की गई थी, जिसके बाद ये खिलाड़ी खुद काफी ज्यादा हैरान था। चहल को ना तो एशिया कप 2023 में मौका मिला था और ना ही वो वर्ल्ड कप 2023 खेल रहे हैं। लेकिन उसके बाद भी ये खिलाड़ी टीम इंडिया को जमकर सपोर्ट कर रहा है, इस बीच स्पिनर ने फिर से सभी का दिल जीत लिया है।
लंका के खिलाफ बजा गिल और विराट का डंका
दूसरी ओर आज के मैच में भले ही रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली और शुभमन गिला का बल्ला जमकर चल रहा है। जहां दोनों ही बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है, साथ ही दोनों के बीच एक मजबूत साझेदारी भी बन रही है जो लंका टीम की चिंता को बढ़ाती हुई नजर आ रही है अब।
Yuzvendra Chahal पहुंच गए अचानक से स्टेडियम
*मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया दिख रही है गजब लय में।
*इस बीच स्पिन गेंदबाज Yuzvendra Chahal नजर आए स्टेडियम में।
*इस दौरान अश्विन की वाइफ के साथ बैठे हुए नजर आया ये स्पिनर।
*चहल को देख स्टेडियम में मौजूद फैन्स हो गए काफी ज्यादा उत्साहित।
ICC ने खुद शेयर किया स्पिनर Yuzvendra Chahal का वीडियो
गिल का बल्ला मचा रहा है मुंबई में हल्ला
लंका टीम को कैच छोड़ना भारी पड़ गया
मुंबई की गर्मी के बीच लंका टीम ने टॉस अपने नाम किया था, जिसके बाद कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस दौरान लंका टीम ने शुरूआत में ही विराट कोहली और शुभमन गिल का कैच छोड़ दिया था। जिसके बाद दोनों बल्लेबाजों ने मौके फायदा उठा लिया और अर्धशतक लगा दिया। वहीं आज मैच देखने सारा तेंदुलकर भी पहुंची हैं, साथ ही केएल राहुल की वाइफ अथिया शेट्टी भी स्टेडियम में नजर आई हैं। दूसरी इस गर्मी के बीच भी स्टेडियम पूरी तरह फैन्स से भरा हुआ नजर आ रहा है और फैन्स बस विराट का शतक पूरा होता हुआ देखना चाहते हैं।