PCB चीफ जका अशरफ ने की थी बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की साजिश; क्या है वायरल ऑडियो क्लिप का सच? - क्रिकट्रैकर हिंदी

PCB चीफ जका अशरफ ने की थी बाबर आजम को कप्तानी से हटाने की साजिश; क्या है वायरल ऑडियो क्लिप का सच?

PCB एक बार फिर विवाद और चर्चा का कारण बन गया है।

Zaka Ashraf and Babar Azam. (Image Source: PCB)
Zaka Ashraf and Babar Azam. (Image Source: PCB)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद खेल के तीनो प्रारूपों की कप्तानी त्याग दी थी। इससे पहले बाबर आजम (Babar Azam) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ जका अशरफ (Zaka Ashraf) के बीच चैट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसे लेकर काफी हंगामा हुआ था।

अब जका अशरफ (Zaka Ashraf) की लीक हुई ऑडियो रिकॉर्डिंग के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक बार फिर विवाद और चर्चा का कारण बन गया है। हालांकि, इस ऑडियो क्लिप में कितनी सच्चाई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तानी मीडिया DAWN ने दावा किया है कि PCB चीफ अपने परिवार की एक महिला सदस्य से निजी चर्चा के दौरान यह बातचीत कर रहे थे, जो अब लिक हो गई है।

“मैंने Babar Azam से टेस्ट कप्तान बने रहने के लिए कहा…”: Zaka Ashraf

हालांकि, कई मीडिया चैनलों का दावा है कि इसमें जो आवाज हैं, वो जका अशरफ (Zaka Ashraf) की है, और उन्होंने बाबर आजम (Babar Azam) को पाकिस्तान के वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगन बनाने से विफल होने के बाद खेल के सभी प्रारूपों में कप्तानी से हटाने की योजना बनाई थी।

यहां पढ़िए: NZ vs PAK 2024: भारत की तरह युवाओं पर दांव लगा रहा है पाकिस्तान; न्यूजीलैंड दौरे पर युवा टीम के साथ जाएंगे शाहीन

ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, PCB चीफ ने कहा: “मैंने बाबर से टेस्ट कप्तान बने रहने के लिए कहा, लेकिन उससे यह भी कहा कि मैं उसे सीमित ओवरों की टीम के कप्तान के पद से हटाने के बारे में सोच रहा हूं। बाबर ने मुझसे कहा कि वह अपने परिवार के साथ चर्चा करेगा और फिर अपना फैसला बताएगा। तल्हा ने बाबर को खेल के तीनो प्रारूपों की कप्तानी छोड़ देने की सलाह दी थी।

“मैंने इस स्थिति के लिए प्लान-बी तैयार कर लिया था”: PCB Chief

मैंने इस स्थिति के लिए प्लान-बी तैयार कर लिया था और जब बाबर ने मुझे बताया कि वह कप्तानी छोड़ रहा है, तो मैंने उन्हें (शान मसूद या शाहीन अफरीदी) फोन किया और कहा कि अब आप हमारे कप्तान हैं। तल्हा ने राष्ट्रीय टीम के आठ खिलाड़ियों को नियंत्रित किया है। उसने खिलाड़ियों के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, वह इतना चतुर व्यक्ति है कि उसने खिलाड़ियों के घरों में जाकर खिलाड़ियों के परिवारों के साथ बहुत सारे रिश्ते बनाए हैं, और खिलाड़ी उसके बिना नहीं रह सकते।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?