जिंबाब्वे बनाम भारत के बीच में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
शुभमन गिल का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान शानदार फॉर्म देखने को मिला था।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Aug 17, 2022 4:06 pm

जिंबाब्वे और भारत के बीच में 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 18 अगस्त से होगा जिसमें दोनों ही टीमों के बीच में सीरीज का पहला मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। जिंबाब्वे टीम का फॉर्म पिछले कुछ समय में शानदार देखने को मिला है। जिसमें उन्होंने घर पर अपनी पिछली वनडे सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेली थी और इसे उन्होंने 2-1 से अपने नाम किया था। जिसके बाद सभी को उम्मीद है कि वह भारत के खिलाफ भी वनडे सीरीज में इसी प्रदर्शन को दिखाने में कामयाब होंगे।
इस वनडे सीरीज में जिंबाब्वे टीम की कप्तानी का जिम्मा विकेटकीपर बल्लेबाज रेगिस चकाबावा संभालेंगे क्योंकि टीम के नियमित कप्तान क्रेग इरविन अभी भी हैम्सट्रिंग इंजरी से पूरी तरह से उबर नहीं सके हैं। इसके अलावा टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और स्पिनर वेलिंग्टन मसाकादजा भी चोटिल होने की वजह से वनडे सीरीज में खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे।
वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने अपनी पिछली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के दौरे पर खेलते हुए उसे 3-0 से अपने नाम किया था, जबकि इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से उसे अपने नाम किया था। हालांकि इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ी नदारद दिखाई देंगे जो यूएई में होने वाले एशिया कप को लेकर अपना ध्यान लगा रहे हैं।
मैच जानकारी:
पहला वनडे – जिंबाब्वे बनाम भारत
स्थान – हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
दिन और समय – 18 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12:45 पर
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी लिव
पिच रिपोर्ट
हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले इस मैच की पिच को लेकर बात की जाए तो यह बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों के लिए भी काफी मददगार साबित होती है। जिसमें तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल मिलते हुए भी देखने को मिला है। वहीं पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का यहां पर औसत स्कोर 231 रन के आसपास देखने को मिला है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।
संभावित अंतिम एकादश:
जिंबाब्वे
ताडीवामशे मारुमानी, ताकुदजावांशे काईतीनो, इनोसेंट काइया, वेस्ली माधीवीरा, सिकंदर रजा, रेगिस चकाबावा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर नयाउची, रिचर्ड नगारावा।
भारत
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, आवेश खान।
संभावित Dream11 टीम:
रेगिस चकाबावा, संजू सैमसन, केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), इनोसेंट काइया, सिकंदर रजा, दीपक हुड्डा, वीस्ली माधीवीरे, दीपक चाहर, ल्यूक जोंगवे, शार्दुल ठाकुर।