ZIM vs PAK, 2nd T20I आज का क्रिकेट Match Prediction - कौन जीतेगा Zimbabwe vs Pakistan के बीच का मैच?

ZIM vs PAK, 2nd T20I Match Prediction: जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच दूसरे टी20 मैच में कौन मारेगा बाजी?

जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को खेला जाएगा।

ZIM vs PAK (Photo Source: Getty Images)
ZIM vs PAK (Photo Source: Getty Images)

ZIM vs PAK, 2nd T20I Match Preview (मैच प्रीव्यू):

जिम्बाब्वे (Zimbabwe) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर को बुलवायो में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए थे। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 15.3 ओवरों में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान ने 57 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।

यहां देखें-  Zimbabwe vs Pakistan, 2nd T20I Live Score 

ZIM vs PAK, 2nd T20I Match Details (जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान मैच डिटेल्स):

मैच जानकारी
मैच जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान, दूसरा टी20
वेन्यू क्विंस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो
दिन और समय 3 दिसंबर, शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स FanCode App & Website

ZIM vs PAK Head-to-Head Records in T20Is (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच 19
जिम्बाब्वे ने जीते 02
पाकिस्तान ने जीते 17
नो रिजल्ट 00
टाई 00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

क्विंस स्पोर्ट्स क्लब की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अधिक मदद करती हुई नजर आती है। पहली पारी में यहां तेज गेंदबाजों को अच्छा स्विंग और गति मिलने की उम्मीद है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाज पिच की समान गति और उछाल का आनंद लेंगे। वहीं, बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलेगी।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

जिम्बाब्वे (Zimbabwe):

ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, रिचर्ड नगारवा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, ट्रेवर ग्वांडू

पाकिस्तान (Pakistan):

ओमैर युसूफ, सैम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा (कप्तान), तय्यब ताहिर, इरफान खान, जहांदाद खान, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, सुफियान मुकीम

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)- उस्मान खान

उस्मान खान ने पहले टी20 मैच में 30 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली थी। वह दूसरे टी20 मैच में भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)- अबरार अहमद

अबरार अहमद ने पहले टी20 मैच में 3.3 ओवरों में 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। वह दूसरे टी20 में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

ZIM vs PAK, 2nd T20I Today’s Match Prediction: पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करेगी

सिनैरियो 1

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 25-35

पहली पारी का स्कोर- 130-140

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 160-170

पाकिस्तान ने जीत दर्ज की

Disclaimer: यह भविष्यवाणी लेखक की समझ, विश्लेषण (Analysis) और अंतर्ज्ञा (Instinct) पर आधारित है। अपनी भविष्यवाणी करते समय, उल्लिखित बिंदुओं पर विचार करें और अपना निर्णय स्वयं लें।

close whatsapp