धोनी कर रहे थे कॉन्ट्रैक्ट साइन बेटी जीवा गुनगुना रही थी गाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी कर रहे थे कॉन्ट्रैक्ट साइन बेटी जीवा गुनगुना रही थी गाना

MS Dhoni
MS Dhoni signs CSK documents. (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा का वीडियो और फोटो हर बार नए नए अंदाज में वायरल होता है. अब एक और वीडियो महेंद्र सिंह धोनी की नन्ही परी बेटी जीवा का वायरल हुआ है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी एक दस्तावेज साइन कर रहे हैं और उनकी बेटी जीवा गुनगुनाती नजर आ रही है. महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे हैं. और उनके बगल में उनकी बेटी जीवा गाना गा रही है.

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर कई बार अपनी बेटी जीवा का फोटो और वीडियो डाल चुके हैं. कभी वो एक दूसरे के साथ खेलते नजर आते है तो कभी कुछ खास. दिवाली के वक्त भी साक्षी की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें साक्षी अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी के साथ लड्डू खाते नजर आ रही थी. और एक दूसरे से लड्डू के लिए लड़ भी रहे थे.

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की बेटी जीवा का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का धोनी कॉन्ट्रैक्ट साइन कर रहे है. क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने तीनो खिलाड़ियों को रिटेंशन कर लिया है. और अपने तीनो खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने का वीडियो भी चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया पर डाला दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और धोनी इन दिनों भारत में है. भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट क्रिकेट खेलने में लगी है. और अक्सर देखा गया जब बाकी खिलाड़ी टेस्ट मैच में मैदान पर जमे होते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी और उनकी बेटी जीवा सोशल मीडिया के माध्यम से सुर्खियां बटोरते नजर आती हैं.  हाल ही में धोनी की बेटी जीवा का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह सर्दी जुकाम होने के बावजूद भी गाना गाती नजर आई थी.

close whatsapp