एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले से पहले विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में खास मास्क पहनकर की स्पेशल ट्रेनिंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले से पहले विराट कोहली ने अभ्यास सत्र में खास मास्क पहनकर की स्पेशल ट्रेनिंग

भारतीय टीम को अब पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में अपना पहला मुकाबला 4 सितंबर को खेलना है।

Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source: Twitter)

एशिया कप 2022 में एक लंबे ब्रेक के बाद फिर से मैदान पर उतरने वाले विराट कोहली के प्रदर्शन पर सभी की नजरें हैं। जिसमें शुरुआती 2 ग्रुप मुकाबलों की बात की जाए तो पाकिस्तान के खिलाफ जहां कोहली ने 35 रनों की पारी खेली वहींं हांगकांग के खिलाफ 59 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। जिसके बाद अब सुपर-4 में कोहली से सभी को और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। जिसको लेकर अभ्यास सत्र के दौरान भी कोहली काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को सुपर-4 में 4 सितंबर को दुबई के मैदान पर अपना मुकाबला खेलना है। वहीं कोहली ने एशिया कप में खेलने से पहले अपने एक दिए इंटरव्यू में ब्रेक पर रहने की वजह का खुलासा किया था, जिसमें उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर खुलकर बात की थी। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान को 2 सितंबर को अभ्यास सत्र के दौरान हाई एल्टीट्यूड मास्क पहनकर दौड़ लगाते हुए देखा गया।

सभी को पता है कि कोहली अभ्यास सत्र में सबसे ज्यादा मेहनत करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं और इसी कारण वह लगातार काफी फिट खिलाड़ी भी टीम इंडिया में दिखते हैं। जहां एक तरफ कोहली लगातार बल्लेबाजी में अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं, वहीं वह फिटनेस को लेकर भी उतना ही अधिक मेहनत करते हुए दिखाई देते हैं।

सुपर-4 में खेलने हैं भारतीय टीम को 3 मैच

अपने दोनों ही ग्रुप मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करने के बाद अब भारतीय टीम को अगले 5 दिनों के अंदर कुल 3 मुकाबले खेलने ही हैं। जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ 4 सितंबर को मैच खेलने के बाद टीम इंडिया को 6 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ और उसके बाद 8 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी सुपर-4 का मुकाबला खेलना है। जिसमें टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई के मैदान पर ही खेलते हुए दिखने वाली है।

यदि इन तीनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला तो फिर 11 सितंबर को खेले जाने वाले एशिया कप 2022 के फाइनल मैच में भी उनकी जगह साफतौर पर देखने को मिलेगी।

close whatsapp