एशिया कप 2022: प्रैक्टिस सेशन के दौरान शाहीन आफरीदी से मिले टीम इंडिया के खिलाड़ी - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप 2022: प्रैक्टिस सेशन के दौरान शाहीन आफरीदी से मिले टीम इंडिया के खिलाड़ी

शाहीन अफरीदी घुटने में चोट के कारण एशिया कप से बाहर हो गए हैं।

Indian cricketers interact with Shaheen Afridi (Photo Source: Twitter)
Indian cricketers interact with Shaheen Afridi (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के क्रिकेटर विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल और युजवेंद्र चहल ने गुरुवार (25 अगस्त) को दुबई में पाकिस्तान के चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी से मुलाकात की। 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए दोनों टीमें इस वक्त यूएई में हैं।

भारत और पाकिस्तान रविवार, 28 अगस्त को दुबई में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। हालांकि, अफरीदी जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान लिगामेंट में चोटलगी थी, वो अब टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि अफरीदी आगामी टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।

कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की एक-दूसरे से मुलाकात की तस्वीरें वायरल होने के एक दिन बाद भी पड़ोसी देशों के क्रिकेटरों के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी रहा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कोहली, पंत, चहल और राहुल के अफरीदी के साथ मिलने और उनकी चोट के बारे में पूछने का एक वीडियो साझा किया।

दरअसल,चोट के कारण एशिया कप से बाहर होने वाले शाहीन अफरीदी अभी दुबई में पाकिस्तान की टीम के साथ मौजूद हैं। वहीं जब भारतीय टीम अभ्यास करने के लिए पहुंची तो युजवेंद्र चहल ने उनके हालचाल के बारे में पूछा, शाहीन अफरीदी ने बताया कि वे वर्ल्डकप से पहले तक ठीक हो जाएंगे। श्रीलंका में टेस्ट मैच के दौरान उनका पैर फंस गया था जिससे उनको यह चोट लगी। वहीं ऋषभ पंत ने कहा कि फास्ट बॉलर को एफर्ट तो लगाना पड़ेगा सर।’

यहां देखिए शाहीन अफरीदी का वह वीडियो

शाहीन अफरीदी के टी-20 करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक खेले 40 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 7.76 की इकॉनमी रेट से 47 विकेट लिए हैं। वहीं 21 साल के मोहम्मद वसीम ने अब तक 11 T20I मैच खेले हैं। उन्होंने 15.88 की औसत और 8.10 की इकॉनमी से 17 विकेट लिए हैं। अफरीदी की जगह एशिया कप की टीम में मोहम्मद हसनैन को शामिल किया गया है।

close whatsapp