साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा - 8 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा

रॉस टेलर सहित कई अहम खिलाड़ियों ने साल 2022 में अभी तक क्रिकेट को अलविदा कहा है।

4 – दनुष्का गुनाथिलका

Danushka Gunathilaka
Danushka Gunathilaka. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

श्रीलंका के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज दनुष्का गुनाथिलका ने जनवरी 2022 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उन्हें लाल गेंद के फॉर्मेट में ज्यादा सफलता नहीं मिली और उन्होंने अपने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट करियर को लंबा करने के लिए टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने फैसला लिया।

इस 31 वर्षीय क्रिकेटर ने 2017 में गाले में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। हालांकि, उन्हें खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में ज्यादा सफलता नहीं मिली। गुनाथिलका ने केवल आठ टेस्ट मैच खेले और 18.68 के औसत से 299 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

इस बीच, सीमित ओवरों के फॉर्मेट में उनका करियर अच्छा रहा है। इस श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 80 लिमिटेड ओवर्स के मैचों में 2000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें 13 अर्धशतक और दो शतक शामिल हैं। वह भारत के खिलाफ श्रीलंका के आखिरी टी-20 मैच का हिस्सा थे।

Previous
Page 4 / 8
Next

close whatsapp