साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा
रॉस टेलर सहित कई अहम खिलाड़ियों ने साल 2022 में अभी तक क्रिकेट को अलविदा कहा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 10, 2022 7:16 अपराह्न
5 – क्रिस मॉरिस

दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने इस साल जनवरी में खेल के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा की। क्रिस मॉरिस बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे, लेकिन कुछ उल्लेखनीय प्रदर्शनों के अलावा, वह अपनी क्षमता के मुताबिक कामयाब नहीं हुए।
इस लम्बे और दुबले-पतले क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। वह घायल एनरिक नॉर्खिया के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित हुए और दक्षिण अफ्रीका के 2019 आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप टीम का हिस्सा बने। उन्होंने आठ मैचों में 13 विकेट लिया और साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के रूप में समाप्त किया।
कुल मिलाकर क्रिस मॉरिस ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 69 मैच खेले और तीन अर्धशतकों की मदद से 773 रन बनाए। उन्होंने अपने करियर में 94 विकेट भी लिए हैं, जिसमें तीन चार विकेट हॉल भी शामिल है।