साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा - 8 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा

रॉस टेलर सहित कई अहम खिलाड़ियों ने साल 2022 में अभी तक क्रिकेट को अलविदा कहा है।

6.सुरंगा लकमल

Suranga Lakmal. (Photo Source: Twitter)
Suranga Lakmal. (Photo Source: Twitter)

श्रीलंका के इस 35 वर्षीय तेज गेंदबाज ने, इस साल की शुरुआत में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा। इस लंबे और दुबले-पतले तेज गेंदबाज ने पिछले कुछ वर्षों में श्रीलंका के पेस अटैक का नेतृत्व किया। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी भी की।

सुरंगा लकमल ने श्रीलंका के लिए कुल 167 मैच खेले हैं और 288 विकेट लिए हैं, जिसमें चार पांच विकेट हॉल भी शामिल है। वह श्रीलंका के लिए टेस्ट मैचों में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका को हराने में बड़ी भूमिका निभाई, जो यकीनन श्रीलंका की इतिहास में सबसे बड़ी टेस्ट जीत है।

लकमल ने बड़े दिल के साथ गेंदबाजी की और क्रिकेट के मैदान पर अपना शत-प्रतिशत दिया। अपनी अंतरराष्ट्रीय सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने डर्बीशायर के साथ दो साल का काउंटी डील किया है, जिसमें वह मिकी आर्थर के साथ फिर से दिखेंगे।

Previous
Page 6 / 8
Next

close whatsapp