साल 2022 में अब तक इन 8 खिलाड़ियों ने कहा क्रिकेट को अलविदा
रॉस टेलर सहित कई अहम खिलाड़ियों ने साल 2022 में अभी तक क्रिकेट को अलविदा कहा है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 10, 2022 7:16 अपराह्न
8 – हामिश बेनेट

न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज, हामिश बेनेट ने 17 साल के लंबे करियर के बाद क्रिकेट के सभी फॉर्मेट्स से संन्यास की घोषणा की। अपार प्रतिभा होने के बावजूद, बेनेट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसे नहीं भुना सके।
6 फीट 3 इंच के यह गेंदबाज, जो अपने हाई-आर्म बॉलिंग एक्शन के लिए प्रसिद्ध थे, इन्होंने उसी टेस्ट क्रिकेट में अपना पदार्पण किया जिसमे केन विलियमसन ने किया था। उन्होंने 15 ओवर फेंके लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके, इससे पहले कि कमर की चोट ने उन्हें खेल से बाहर कर दिया। उसके बाद से उन्होंने कोई टेस्ट मैच नहीं खेला।
तिमारू में जन्मे इस क्रिकेटर ने न्यूजीलैंड के लिए 31 मैच खेले और 43 विकेट लिए। हालांकि, संन्यास के बाद भी बेनेट मार्टिनबरो में ओल्ड टेबललैंड्स क्रिकेट क्लब के लिए खेलना जारी रखेंगे और साथ ही कोचिंग में भी अपना करियर बनाएंगे।