1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - नवम्बर 1, 2025 5:01 अपराह्न

1. महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में परफाॅर्म करती हुई नजर आएंगी सुनिधी चौहान
जारी आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच 2 नवंबर को नवी मुंबई की डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि इस फाइनल मैच से पहले इंडियन प्लेबैक सिंगर सुनिधी चौहान अपनी आवाज का जादू बिखेरती हुई नजर आएंगी। आईसीसी ने हाल में ही इसकी पुष्टि की है।
2. AUS vs IND 2025: शुभमन गिल मिले अभिषेक शर्मा के माता-पिता से, देखें वीडियो
मेलबर्न में खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टी20आई मुकाबले के बाद भारतीय टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल को टीम के सलामी बल्लेबाज़ और अपने दोस्त अभिषेक शर्मा के परिवार से मिलते देखा गया। इस खूबसूरत पल को ‘X’ पर साझा किया गया जिसमें गिल को बस में चढ़ने से पूर्व अभिषेक के माता-पिता के पैर छूते हुए तथा आशीर्वाद लेते देखा गया।
3. आईपीएल के रास्ते पर ‘द हंड्रेड’! 2026 से शुरू होगा प्लेयर ऑक्शन का नया दौर
द हंड्रेड 2026 इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का चौथा सीजन होगा। द हंड्रेड का पहला संस्करण 2021 में खेला गया था। पिछले सीजन में, द हंड्रेड में टीमें ड्राफ्ट सिस्टम के माध्यम से अपनी टीमों का चयन करती थीं, जिसमें चयन का क्रम पहले से निर्धारित होता था और खिलाड़ियों को विशिष्ट मूल्य वर्गों में रखा जाता था।
हालांकि, टूर्नामेंट को ऑक्शन वाले मेथड पर ले जाने की तैयारी है, यह निर्णय इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड, सभी आठ फ्रेंचाइजी, प्रोफेशनल क्रिकेटर्स एसोसिएशन और द हंड्रेड के प्लेइंग वर्किंग ग्रुप के परामर्श से लिया गया है।
4. AUS vs IND 2025: ‘गिल को अब रन बनाने ही होंगे’ इरफान पठान ने दी चेतावनी, बोले जायसवाल बाहर तैयार बैठे हैंं
पठान ने कहा- शुभमन गिल को अब प्रदर्शन करना ही होगा। उन्होंने संजू सैमसन की जगह ओपनिंग में जगह पाई थी, जिन्होंने तीन शतक लगाए थे। गिल में क्षमता है, नेतृत्व गुण हैं और उन्होंने आईपीएल में काफी रन बनाए हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब उन्हें लगातार स्कोर करना होगा। पिछले दस पारियों में उन्होंने 200 रन भी नहीं बनाए। ऐसे में उन पर दबाव बढ़ना तय है।
पठान ने यह भी कहा कि टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ता गिल को काफी मौके दे रहे हैं, लेकिन अब समय आ गया है कि वे इस भरोसे को प्रदर्शन में बदलें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर गिल जल्दी रन नहीं बनाते, तो यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है।
5. रोहित-कोहली को पछाड़ बाबर आजम ने रचा इतिहास, बना ड़ाला ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
पाकिस्तान के प्रमुख बल्लेबाज बाबर आजम ने पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सर्वाधिक रनों का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह रिकॉर्ड तोड़ने वाला पल 31 अक्टूबर, 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका पर पाकिस्तान की नौ विकेट की शानदार जीत के दौरान आया। इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।
बाबर को मैच में रोहित शर्मा के 4,231 रनों के रिकॉर्ड को पार करने के लिए सिर्फ नौ रनों की जरूरत थी। सीरीज के पहले टी20 मैच में निराशाजनक शून्य पर आउट होने के बावजूद, उन्होंने इस मैच में 11 रनों पर नाबाद रहकर संयमित वापसी की।
6. राहत की खबर, सिडनी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए श्रेयस अय्यर, बीसीसीआई ने दी बड़ी अपडेट
बीसीसीआई के अनुसार, श्रेयस ने उचित इलाज प्राप्त कर लिया है और अब उनकी स्थिति स्थिर है। बीसीसीआई मेडिकल टीम और सिडनी व भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य में सुधार देखकर संतोष जताया है।
फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन वे अभी कुछ दिन सिडनी में ही रहेंगे, ताकि आगे की जांच और फॉलो-अप किया जा सके। भारत लौटने की अनुमति उन्हें तभी दी जाएगी, जब डॉक्टर उन्हें यात्रा के लिए पूरी तरह फिट मानेंगे।
7. AUS vs IND 2025: ‘अभिषेक शर्मा को पावरप्ले के बाद, उसी अंदाज में खेलते रहना चाहिए था’ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
र्व भारतीय ऑल राउंडर और क्रिकेट एक्सपर्ट इरफ़ान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल के हवाले से अभिषेक शर्मा के सन्दर्भ में बयान देते हुए कहा कि अभिषेक ने बेहतरीन बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और एक बार को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे किसी और ही सतह पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। पावरप्ले का सदुपयोग करते हुए अभिषेक ने बेहतरीन शॉट्स मारे और तेज़ गति से रन बटोरने में सफल रहे।
पठान ने आगे कहा कि, “यदि आप उनकी पारी का ध्यानपूर्वक आंकलन करें तो आपको उनकी इस पारी में दो पहलू नज़र आएंगे। पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाज़ी करने के उपरांत अभिषेक ने मध्य ओवरों में अपना अंदाज़ बदल दिया और धीमे हो गए, जिसपर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का कहना है कि उन्हें अपनी लय को बरक़रार रखते हुए बड़े शॉट्स खेलने चाहिए थे।
8. NZ vs ENG: रोमांचक तीसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, सीरीज को 3-0 से किया अपने नाम
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला आज 1 नवंबर, शनिवार को दोनों टीमों के बीच, वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 2 विकेट से जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड का 3-0 से सफाया कर दिया।
9. AUS vs IND: ‘क्या हर्षित राणा वाकई इतने बड़े खिलाड़ी हैं?’ – दूसरे T20I के बाद पूर्व क्रिकेटर का तीखा वार
पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शिवम दुबे की जगह हर्षित राणा को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने के विवादास्पद फैसले के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की।
यूट्यूब चैनल पर इस कदम के बारे में बात करते हुए श्रीकांत ने कहा, “आप दुबे की क्षमता को कमज़ोर कर रहे हैं। और क्या हर्षित राणा इतने बड़े खिलाड़ी हैं? उन्होंने 35 रन बनाए, लेकिन यह एक खराब पारी थी। स्क्वायर कट के अलावा सिर्फ़ वह एक छक्का ही अच्छा था। 33 गेंदों पर 35 रन बनाते हुए, उन्होंने बहुत ज्यादा गेंदें खाईं। समस्या यह है कि हर्षित राणा की वजह से अभिषेक शर्मा कई बार स्ट्राइक से चूक गए। कई बार उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। 47 गेंदों की उस साझेदारी में, हर्षित राणा ने 33 रन बनाए और अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 14 रन बनाए।”
10. Women’s World Cup 2025: ‘भारत के लिए घरेलू वर्ल्ड कप बेहद खास होने वाला है’ – सेमीफाइनल हार के बाद बोलीं एलिसा हीली
इंडिया टुडे के हवाले से सेमीफाइनल मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हीली ने कहा, “एक नए विजेता को देखना खेल के लिए अद्भुत होगा। सबसे पहले, यह देखना कि भारत में इसे कितना अच्छा समर्थन मिला है, मुझे लगता है कि उनके लिए घरेलू दर्शकों के सामने अपने घरेलू मैदान पर एकदिवसीय विश्व कप फाइनल खेलने का मौका मिलना बहुत अच्छा होगा, जो उनके लिए वाकई खास होने वाला है।”