क्रिकेट जगत की 10 तस्वीरें जिनको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू - 10 का पृष्ठ 6 - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्रिकेट जगत की 10 तस्वीरें जिनको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

आज हम आपको ऐसी ही 10 तस्वीरें दिखाते हैं जिनको देख आप भी अपने आंखों से आंसू को बाहर आते हुए रोक नहीं पाएंगे।

5- एक रनआउट ने दक्षिण अफ्रीका के 1999 वर्ल्ड कप को जीतने की उम्मीदों पर पानी फेरा

Lance Klusener and Mark Boucher of South Africa
Lance Klusener and Mark Boucher of South Africa. (Photo by Shaun Botterill/Getty Images)

1999 वर्ल्ड कप को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम पूरी तरह से तैयार थी। टीम के पास कई बेहतरीन खिलाड़ी पहले से ही शामिल थे। उनके पास एलन डोनाल्ड और शान पॉलक थे और साथ ही जैक कालिस का भी प्रदर्शन उसे पूरे टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा था।

दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट का अपना सेमीफाइनल मुकाबला बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रहा था। अंतिम ओवर में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी लेकिन उनका एक ही विकेट बचा हुआ था।

पहले दो गेंदों पर लांस क्लूसनर ने दो चौके जड़े। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी 4 गेंदों पर 1 रन की जरूरत थी। हालांकि इसके बाद लांस क्लूसनर ने एक शॉट खेला और वो रन लेने के लिए भागे लेकिन एलन डोनाल्ड और उनके बीच किसी चीज को लेकर कन्फ्यूजन हो गई और इसी चक्कर में ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें रनआउट किया। ग्रुप स्टेज में ऊपर रहने की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को जीता।

यह भी पढ़े: पूर्व BCCI जनरल मैनेजर का बड़ा खुलासा, बताया कैसे Akshay Kumar ने इस IPL टीम को भारी वित्तीय नुकसान से बचाया

Previous
Page 6 / 10
Next

close whatsapp