क्रिकेट जगत की 10 तस्वीरें जिनको देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू
आज हम आपको ऐसी ही 10 तस्वीरें दिखाते हैं जिनको देख आप भी अपने आंखों से आंसू को बाहर आते हुए रोक नहीं पाएंगे।
अद्यतन - अगस्त 17, 2023 4:29 अपराह्न
4- वर्ल्ड कप 2015 से दक्षिण अफ्रीका की टीम हुई बाहर

दक्षिण अफ्रीका और वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल यह साथ सिर्फ 1999 में नहीं बल्कि 2015 में भी देखने को मिला। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी अच्छा स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया।
इसके बाद न्यूजीलैंड ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन बीच ओवर में उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा। मुकाबले की अंतिम दो गेंद पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए पांच रनों की जरूरत थी। न्यूजीलैंड की ओर से बल्लेबाजी कर रहे Grant Elliot ने डेल स्टेन की गेंद पर छक्का जड़ न्यूजीलैंड को इस मैच में जीत दिलाई।
हालांकि जैसे ही मुकाबला खत्म हुआ जहां एक तरफ न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को जश्न मनाते हुए देखा गया वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को रोते हुए देखा गया।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो