10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 1:47 अपराह्न
1- गौतम गंभीर बनाम शाहिद अफरीदी, 2007

भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही काफी बेहतरीन मुकाबले देखने को मिले हैं। सिर्फ क्रिकेट ही नहीं बल्कि और भी खेलों में इन दोनों देशों के खिलाड़ी अपना शत-प्रतिशत देने को देखते हैं। क्रिकेट की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच ऐसे कई मुकाबले हैं जो काफी रोमांचक मोड़ पर आकर खत्म हुए है।
नवंबर 2007 में पाकिस्तान ने 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले की टेस्ट सीरीज भी खेली गई थी। 5 मुकाबलों की वनडे सीरीज की बात की जाए दो शुरुआती दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक में जीत दर्ज की थी। इसके बाद तीसरा वनडे मुकाबला कानपुर में खेला गया।
तीसरे वनडे मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच कहां सनी शुरू हो गई और चीज इतनी बढ़ गई की दोनों लोगों ने बीच मैदान पर एक दूसरे को गाली देना शुरू कर दिया। भारत ने इस मुकाबले को 46 रनों से जीता लेकिन आईसीसी नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भारी जुर्माना देना पड़ा।