10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी - 10 का पृष्ठ 9 - क्रिकट्रैकर हिंदी

10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी

आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।

2- रविचंद्रन अश्विन बनाम टिम पेन, 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

Tim Paine and Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Twitter)
Tim Paine and Ravichandran Ashwin. (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2020-21 सीजन को अभी तक सर्वश्रेष्ठ सीरीज में गिना जाता है। इस सीरीज में कई महत्वपूर्ण मैच और कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा हुई है। हालांकि इस मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन और टिम पेन के बीच भी काफी बहस देखने को मिली।

इस सीरीज के तीसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान भारतीय टीम 407 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी जब उनके 5 विकेट गिर गए थे। इसके बाद हनुमा विहारी और रविचंद्रन अश्विन ने काफी अच्छी तरह से पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि टिम पेन को इन दोनों का विकेट जल्द से जल्द हासिल करना था और इसीलिए उन्होंने विकेट के पीछे से Sledge करना शुरू कर दिया।

टिम पेन ने कहा कि, ‘ मैं अश्विन तुम्हें गाबा में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।’ इस पर भारतीय स्पिनर ने जवाब दिया कि, ‘ वैसे ही जैसे हम आपको भारत में देखने का इंतजार कर रहे हैं और वो आपकी आखिरी सीरीज होगी।’

Previous
Page 9 / 10
Next

close whatsapp