10 बड़ी Sledging घटनाएं जो क्रिकेट में सुर्खियां बनी
आज हम आपको बताते हैं ऐसे ही 10 घटनाओं के बारे में जिसको देख आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाएंगे।
अद्यतन - अगस्त 21, 2023 1:47 अपराह्न
3- मिचेल जॉनसन बनाम जेम्स एंडरसन, Ashes 2010-11

जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक है, वहीं मिचेल जॉनसन भी सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। जहां एक तरफ जेम्स एंडरसन को काफी शांत खिलाड़ी माना जाता है वहीं दूसरी ओर में चल जॉनसन की मुकाबला के दौरान कई खिलाड़ियों के साथ भिड़ंत होते हुए देखी गई है।
2011 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में 24 साल के बाद टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त दी थी। इंग्लैंड की इस जीत में जेम्स एंडरसन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने पांच मुकाबले में 24 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि तीसरे टेस्ट मुकाबले के दौरान जेम्स एंडरसन को मिचेल जॉनसन ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको सुन वो काफी गुस्सा हो गए।
जब ऑस्ट्रेलिया टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब मिचेल जॉनसन नॉन स्ट्राइकर एंड में खड़े हुए थे। उन्होंने जेम्स एंडरसन से कहा कि, ‘क्या हुआ आपको विकेट नहीं मिल रहे हैं?’ इस पर जेम्स एंडरसन ने कुछ कहा नहीं लेकिन अगली ही गेंद पर उन्होंने हैरिस को आउट कर मिचेल जॉनसन की बोलती बंद कर दी।