11 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

11 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. ‘वैभव सूर्यवंशी भी अब पंत से आगे निकल गए हैं’ – सैयद किरमानी ने विकेटकीपर-बल्लेबाज को सुधार करने की दी सलाह

दुस्तान टाइम्स के अनुसार, किरमानी ने कहा, “जब ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में जगह बनाई, तो मुझे लगा कि सचिन तेंदुलकर के बाद वही सबसे ज्यादा टैलेंटेड या हुनरमंद खिलाड़ी हैं। जब तक वैभव सूर्यवंशी नाम का यह नया लड़का सामने नहीं आया, तब तक मैं पंत को ही सबसे ज्यादा टैलेंटेड मानता था। विकेटकीपिंग को छोड़कर अगर उन्हें सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर देखा जाए, तो मुझे लगता है कि नेचुरल टैलेंट ​​के मामले में सूर्यवंशी अब उनसे आगे निकल गए हैं।”

2. BAN vs AUS: 1964 के बाद ऐसा होगा पहली बार? T20I टीम में ट्रैविस हेड की जगह भारतीय मूल के निखिल चौधरी को मिली जगह

भारतीय मूल के क्रिकेटर निखिल चौधरी को ऑस्ट्रेलिया की टी20आई टीम में शामिल किया गया है। उन्हें ओपनर ट्रैविस हेड की जगह टीम में लिया गया है, जो अब बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से बाहर हो गए हैं। हेड को पहले टीम में चुना गया था, लेकिन अब उनका नाम टीम से हटा दिया गया है और चौधरी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। वे 1964 के बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाले भारत में जन्मे पहले पुरुष क्रिकेटर बन सकते हैं।

3. इंग्लैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में मिली हार के बाद भी पाकिस्तान मैच के लिए हरमनप्रीत उत्साहित, कह दी ये बड़ी बात

इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ प्रैक्टिस मुकाबले में मिली हार के बाद, हरमनप्रीत कौर ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- “हम सच में उस (पाकिस्तान के खिलाफ) मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दो प्रैक्टिस मैचों से हमें काफी आत्मविश्वास मिला है और आज भी, भले ही हम मैच हार गए, लेकिन रिचा ने जिस तरह से बैटिंग की, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए एक बड़ी सकारात्मक बात है।”

हरमन ने आगे कहा- “बात पार्टनरशिप की है और मुझे लगता है कि हमने मौका गंवा दिया, सिर्फ रिचा और कुछ अन्य खिलाड़ी ही कुछ पार्टनरशिप बना पाए। T20 क्रिकेट में अगर आप जीतना चाहते हैं, तो आपको मिडिल ओवर्स में कुछ पार्टनरशिप बनानी होती हैं और आज हम ऐसा नहीं कर पाए।”

4. IND vs AFG 2026: पूरी तरह फिट हिटमैन ने नेट सेशन में बहाया जमकर पसीना, देखें वीडियो

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले भारत के नेट सेशन में शामिल होकर रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस को लेकर सभी चिंताओं को दूर कर दिया है। इस अनुभवी ओपनर को आईपीएल 2026 के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी, लेकिन हाल ही में बीसीसीआई ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। जाहिर है, बुधवार (10 जून) शाम आईएस बिंद्रा स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में भारत के ट्रेनिंग सेशन के दौरान रोहित काफी चर्चा में रहे।

बीसीसीआई ने अहम वनडे सीरीज से पहले पहले प्रैक्टिस सेशन का एक वीडियो अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया। इसमें रोहित अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद पूरी लय में वॉर्म-अप करते दिखे। रोहित को बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से फिटनेस क्लीयरेंस मिला, जहां वे टीम से जुड़ने से पहले मंजूरी लेने गए थे।

5. IPL 2026 में औसत प्रदर्शन के बाद, MI में सूर्यकुमार यादव को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2026 का सीजन काफी मुश्किल भरा रहा; उन्होंने 13 पारियों में 20.77 की औसत से सिर्फ 270 रन बनाए। पिछले सालों में अपने जबरदस्त फॉर्म के मुकाबले इस बार उनके प्रदर्शन में काफी गिरावट आई, फिर भी उन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए 4,000 रन पूरे करने का मुकाम हासिल किया।

अगर सूर्यकुमार 2027 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस छोड़ते हैं, तो पांच बार की चैंपियन टीम के सामने अपनी ही टीम से उनका सही रिप्लेसमेंट ढूंढने की बड़ी चुनौती होगी। अच्छी बात यह है कि उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम में अपनी मौजूदा भूमिका से आगे बढ़कर सूर्यकुमार की जगह लंबे समय के लिए ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह लेने वाले तीन खिलाड़ी 3. रॉबिन मिंज, 2. शेरफेन रदरफोर्ड, 1. नमन धीर

6. कोहली और रोहित के 2027 वनडे वर्ल्ड कप न खेलने का कोई कारण नहीं दिखता: आर अश्विन

पूर्व दिग्गज स्पिनर ने हाल में ही ईएसपीएन क्रिकइंफो के एक शो पर कहा- “मेरे अनुभव के अनुसार, ऐसी चीजें काफी साफ-सुथरे ढंग से होती हैं। अगर मैनेजमेंट चाहता है कि वे दोनों साउथ अफ्रीका में होने वाले 50-ओवर वर्ल्ड कप में खेलें और इसके लिए काफी उत्साह हो, तो उन्हें मैदान पर बनाए रखना और उनके अनुभव का फायदा उठाना पूरी तरह मुमकिन है। लेकिन अगर सोच कुछ और हुई, तो खिलाड़ियों पर दबाव होगा।”

अश्विन ने आगे कहा- “और मुझे माफ कीजिएगा, मैं कोई स्पेशलिस्ट या मेडिकल साइंटिस्ट नहीं हूँ, मैं पूरे दावे के साथ तो नहीं कह सकता, लेकिन अगर कोई सही रिहैब प्रोग्राम हो, और उसे खिलाड़ियों की पसंद के हिसाब से तैयार किया गया हो, और साथ ही उनके पार्टनर का अच्छा सपोर्ट मिले, तो खिलाड़ी इससे उबरने में कामयाब हो जाएंगे।”

7. भारतीय टीम में खेलेगा एक और द्रविड़: अंडर-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की हुई एंट्री

भारत के महान पूर्व टेस्ट क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ को गुरुवार (11 जून) को श्रीलंका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। यह दौरा 4 जुलाई से शुरू होगा। एस. शरथ की अध्यक्षता वाली जूनियर चयन समिति ने इस सीरीज के लिए टीमों की घोषणा की, जिसमें तीन वनडे और दो मल्टी-डे मैच शामिल हैं।

भारत पुरुष अंडर-19 एक दिवसीय टीम: सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), यशबर्धन सिंह चौहान (कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुतकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, इशान सूद

8. ICC की ODI पुरुष रैकिंग में इंडिया टॉप पर, पाकिस्तान को हुआ नुकसान

आईसीसी की ताजा मैन्स वनडे रैंकिंग में टीम इंडिया टॉप पर बनी हुई है। आईसीसी की जारी रैंकिंग में टीम इंडिया के 118 रेटिंग अंक हैं। पिछले साल की तुलना में भारतीय टीम की रेटिंग में एक अंक की कमी आई है। न्यूजीलैंड 113 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया 103 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

वनडे की टॉप 10 टीम 

118 रेटिंग अंक – भारत
113 रेटिंग अंक – न्यूजीलैंड
103 रेटिंग अंक – ऑस्ट्रेलिया
102 रेटिंग अंक – दक्षिण अफ्रीका
100 रेटिंग अंक – पाकिस्तान
96 रेटिंग अंक – श्रीलंका
93 रेटिंग अंक – अफगानिस्तान
89 रेटिंग अंक – इंग्लैंड
86 रेटिंग अंक – बांग्लादेश
73 रेटिंग अंक – वेस्टइंडीज

close whatsapp