27 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

27 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. टेस्ट क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड, पहले 33 मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेलने वाले विश्व के दूसरे क्रिकेटर

भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वे इतिहास के ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 33 टेस्ट मैचों में से हर एक मैच अलग-अलग मैदान पर खेला है। मुंबई के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुक्रवार, 27 नवंबर को यह उपलब्धि हासिल की और वे इस खास क्लब में भारत के पूर्व मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज संजय मांजरेकर के साथ शामिल हो गए हैं।

2. AUS vs ENG: ओवरटन के ‘पंजे’ में फंसा ऑस्ट्रेलिया, DLS नियम से इंग्लैंड ने जीता तीसरा T20I; सीरीज में ली 2-1 की बढ़त

शुक्रवार, 27 नवंबर को ब्रिस्बेन के ‘द गाबा’ में खेले गए बारिश से प्रभावित तीसरे टी20आई मैच में, इंग्लैंड ने डीएलएस नियम के तहत सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज में इंग्लैंड ने 2-1 की बढ़त बना ली है।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के टॉस जीतने और ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श (8 गेंदों पर 11 रन), सैम हार्पर (14 गेंदों पर 26 रन) और जेक फ्रेजर-मैकगर्क (22 रन) की मदद से तेज शुरुआत की। मेजबान टीम ने सात ओवर के भीतर ही 65/2 का स्कोर बना लिया था, लेकिन इसके बाद उनकी पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई।

3. NZ vs IND: सुनील गावस्कर ने जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर जताई चिंता, बोले ‘पहले जैसी धार….’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। 27 नवंबर को मुकाबले के पहले दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी लय में नजर नहीं आए। उन्होंने दिनभर में 19 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। बुमराह ने 37 रन दिए। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बना लिए थे। बुमराह के इस प्रदर्शन को देखकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बुमराह दूसरी नई गेंद से उतने खतरनाक नहीं दिखे, जितने पहले नई गेंद से नजर आए थे।

4. IPL 2027: हार्दिक की एंट्री से ‘खतरनाक’ हुई पंजाब की बैटिंग, पर इरफान पठान ने बताई टीम की सबसे बड़ी कमजोरी

भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना ​​है कि हार्दिक पांड्या के शामिल होने से, आईपीएल 2027 सीजन से पहले पंजाब किंग्स एक मजबूत बल्लेबाजी टीम बन गई है। हालांकि, पठान ने चेतावनी दी है कि 16 दिसंबर को होने वाले मिनी-ऑक्शन में फ्रेंचाइजी को अपनी कमजोर गेंदबाजी लाइनअप को तुरंत मजबूत करने की जरूरत है।

पठान ने यह भी बताया कि पांड्या के आने से पंजाब को निहाल वढेरा के प्रदर्शन से मिली निराशा से उबरने में मदद मिल सकती है। फ्रेंचाइजी को वढेरा से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उनके जाने और पांड्या के शामिल होने से टीम के मिडिल ऑर्डर को अधिक अनुभव और फ्लेक्सिबिलिटी मिली है।

5. NZ vs IND, 2nd Test Day 1: ब्लंडेल और लैथम के अर्धशतकों से संभला न्यूजीलैंड, स्टंप्स तक स्कोर 246/5

शुक्रवार, 27 नवंबर को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल काफी टाइट रहा। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने 85 ओवर में 5 विकेट खोकर 246 रन बना लिए थे। आसमान में बादल छाए होने और तेज गेंदबाजों के लिए मददगार कंडीशंस को देखते हुए, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को अपना टेस्ट डेब्यू करने का मौका दिया।

6. NZ vs IND: “क्या वो रो रहा है?” दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर मोहम्मद सिराज को देखकर भावुक हुए मुरली कार्तिक

न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया के सिलेक्शन फैसलों को लेकर काफी बहस छिड़ गई है, क्योंकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लगातार दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। 27 नवंबर, 2026 को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और इस दौरान एक बार फिर 32 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज को नजरअंदाज कर दिया।

सिराज को वापस बुलाने के बजाय, मैनेजमेंट ने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया, जबकि जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप और अंशुल कंबोज को टीम में बनाए रखा। टॉस के बाद, ब्रॉडकास्ट के विजुअल्स में सिराज को सनग्लासेस पहने, भावुक नजर आते हुए मैदान पर टहलते देखा गया। सोनी स्पोर्ट्स ‘एक्स्ट्रा इनिंग्स’ पैनल पर, भारत के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने फुटेज देखकर पूछा कि क्या तेज गेंदबाज रो रहा था।

7. “किस्मत में जो लिखा था, वही मिला” – टेस्ट संन्यास और अपने भविष्य को लेकर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से अपने हालिया संन्यास पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के इस सबसे लंबे फॉर्मेट से अलग होने को लेकर उन्हें “कोई पछतावा” नहीं है। 26 नवंबर, गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से बंगाल के बाहर होने के बाद, 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ने मेन्टल पीस, किस्मत को स्वीकार करने और खेल के प्रति अपने पैशन पर जोर दिया।

8. ‘मुझे इस पर बहुत गर्व है’, न्यूजीलैंड के लिए अपने 50वें टेस्ट में नाबाद अर्धशतक जड़ने के बाद बोले टॉम ब्लंडेल

क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने कीवी टीम के लिए अपना 50वां टेस्ट मैच खेलने पर गर्व जताया है। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड के लिए अपने 50वें टेस्ट में नाबाद 53 रन बनाने के साथ ही टीम को उन मुश्किल परिस्थितियों से भी निकाला है, जब वह 110/4 के स्‍कोर पर थी। यह से उन्‍होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ 62 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए पहले दिन के आखिर में टीम के स्‍कोर को 246/5 ​​तक पहुंचाया। दिन का खेल खत्‍म होने के बाद जब प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में ब्‍लंडेल से सवाल किया गया कि भारत के लिए पहली पारी में कितने रन काफी रहेंगे। इस पर उन्‍होंने कहा कि 300 का आंड़ा पार करना काफी और आदर्श होगा।

close whatsapp