15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Apr 15, 2026 5:23 pm

1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा
आकाश चोपड़ा का मानना है कि भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह से बॉलिंग डिपार्टमेंट में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन असल समस्या बैटिंग में है, जो अजिंक्य रहाणे और उनकी टीम के लिए काम नहीं कर रही है। उनका यह आकलन तब आया, जब मंगलवार, 14 अप्रैल को एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से 32 रनों से हार गई।
2. IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले आरसीबी के रासिख डार सलाम ने कहा- यह टीम के लिए एक महत्वपूर्ण जीत थी और हम एक यूनिट के रूप में आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। हमें अपनी भूमिकाओं और हमें क्या करना है, इस बारे में स्पष्टता है, और हम कल अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिए उत्सुक हैं। काफी समय बाद मैं आईपीएल का मैच खेल रहा था, लेकिन प्रक्रिया वही रही।
रासिख ने आगे कहा- पिछले एक साल में हमने जो मेहनत की है, वह सब मैच की परिस्थितियों के लिए तैयारी करने के बारे में थी, और आखिरी मैच में मैंने अपनी योजनाओं को अमल में लाने पर ध्यान केंद्रित किया। मैं हमेशा टीम की मदद करना चाहता हूं, जितना मैं कर सकता हूं। हेजलवुड एक बड़े दिग्गज हैं और टीम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। मैं हमेशा अपनी तरफ से हर संभव योगदान देने की कोशिश करता हूं।
3. IPL 2026 Match 23: आरसीबी या लखनऊ सुपर जायंट्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें
RCB vs LSG हेड टू हेड रिकाॅर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 2 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।
| मैच खेले | 6 |
| राॅयल चैलेंजर्स बेगंलुरू ने जीते | 4 |
| लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते | 2 |
| टाई/नो रिजल्ट | 0 |
| सबसे पहला मैच | 19 अप्रैल, 2022 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता) |
| हालिया मैच | 27 मई, 2025 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता) |
4. IPL 2026: RCB vs LSG मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को पहली ही गेंद से खुलकर खेलने का मौका मिलता है। यहां पर छोटी बाउंड्री होने के कारण, यह मैदान रन बनाने के अवसरों को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड बन जाता है।
हालांकि, गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। यहां स्कोर का बचाव करना मुश्किल है, और रनों को रोकने के लिए उन्हें लाइन और लेंथ के साथ-साथ वैरिएशन पर भी काफी हद तक निर्भर रहना पड़ता है। आमतौर पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करते हैं।
RCB vs LSG संभावित प्लेइंग इलेवन
राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)
विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बडोनी
5. IPL 2026: RCB vs LSG मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स 15 अप्रैल को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मैच में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है, जिसने अब तक अपने चार में से तीन मैच जीते हैं। खैर, इस मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर विशेष तौर पर नजर रहने वाली है, जो अपने प्रदर्शन से मैच की दिशा तय कर सकते हैं: 1. रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु), 2. मुकुल चौधरी (लखनऊ सुपर जायंट्स), 3. क्रुणाल पांड्या (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
6. IPL 2026: रोहित शर्मा की चोट कितनी गंभीर, क्या पंजाब के खिलाफ मैच से बाहर हो जायेंगे? यहां जानें
रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है, क्योंकि मुंबई इंडियंस के हालिया नेट सेशन में वह नजर नहीं आए। इससे गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी उपलब्धता पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं मानी जा रही है, फिर भी पंजाब के खिलाफ मैच में उनकी भागीदारी को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी कोई ठोस जानकारी नहीं है जिससे लगे कि रोहित लंबे समय तक बाहर रहेंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट किसी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहेगा।
7. आईपीएल इतिहास में पहली बार, केकेआर के नाम जुड़ा ये शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है। इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। बता दें आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है। इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है।
8. आईपीएल में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे रुतुराज गायकवाड़ को अश्विन से मिला गुरूमंत्र
जारी आईपीएल में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स लगातार दो जीत के बाद, फाॅर्म में लौट चुकी है। हालांकि, टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए हैं। वह पांच पारियों में सिर्फ 65 रन ही बना पाए हैं। इस बीच पूर्व दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने गायकवाड़ को बड़ी सलाह दी है। अश्विन ने कहा कि गायकवाड़ को फाॅर्म हासिल करने के लिए जोखिम भरे शाॅट नहीं खेलने चाहिए। उन्हें बस अपने बल्लेबाजी स्टाइल में थोड़ा बदलाव की जरूरत है, और फिर वह पुरानी लय हासिल कर लेंगे।