17 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

17 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IND W vs ZIM W: पहले टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। तो वहीं, 16 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच रायपुर में खेला गया। इस मैच में भारतीय महिला टीम ने दीप्ति शर्मा (49 रन) के शानदार खेल के चलते चार विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 115 रनों का लक्ष्य भारत के सामने जीत के लिए रखा, जिसे मैन इन ब्लू ने 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

2. IND VS WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक टी20 मैच आज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आखिरी व निर्णायक मुकबला 17 अक्टूबर, शनिवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। चार मैचों बाद फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम, पांच मैचों की टी20 सीरीज को 3-2 से अपने नाम कर लेगी।

3. IND vs WI: बेंगलुरु टी20 के लिए भुवनेश्वर कुमार की सरप्राइज एंट्री! अर्शदीप सिंह की चोट के बाद मिला मौका

अनुभवी स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20आई मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। यह मैच 17 अक्टूबर, 2026 को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को एक ऑफिशियल मीडिया एडवाइजरी के जरिए इस फैसले की पुष्टि की। यह फैसला बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के चोटिल होने की आशंका के बाद लिया गया है।

4. ’26 दिनों तक रिहैब में रहा’: युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, एंग्जायटी और तलाक के दर्द पर तोड़ी चुप्पी

एक भावुक और खुलकर किए गए खुलासे में, भारतीय लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शराब की लत, गंभीर एंग्जायटी और अपने तलाक का उनके प्राइवेट और प्रोफेशनल जीवन पर पड़े असर के बारे में बात की।

‘बैठ एंड बोल’ पॉडकास्ट पर पूर्व भारतीय ओपनर आकाश चोपड़ा से बातचीत करते हुए, चहल ने बताया कि इन मुश्किलों के कारण उन्हें अपने जीवन पर फिर से नियंत्रण पाने के लिए 26 दिनों तक एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में रहना पड़ा था। चहल ने बताया कि उनके आईपीएल करियर की शुरुआत में, लगभग 2011 के आसपास, उन्होंने कभी-कभार शराब पीना शुरू किया था, लेकिन तलाक के बाद हालात बेकाबू हो गए थे।

5. न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान, भुवनेश्वर और शमी को नहीं मिली जगह

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का ऐलान किया है। पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले तीन मुकाबलों के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर उपकप्तान की भूमिका में होंगे। चौथे और पांचवें वनडे के लिए श्रेयस अय्यर के कंधों पर टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की बागडोर शुभमन गिल के हाथों में होगी।

पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस पर निर्भर) और कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

6. IND vs WI 2026, 5th T20I: भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकाॅर्ड

IND vs WI हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  36
भारत ने जीते 22
वेस्टइंडीज ने जीते  13
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  12 जून, 2009 (वेस्टइंडीज ने जीता)
हालिया मैच  14 अक्टूबर, 2026 (वेस्टइंडीज ने जीता)

7. IND vs WI 2026, 5th T20I:भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवें टी20 मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु: पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत अनुकूल है। यहां गेंद का बाउंस शानदार है और बाउंड्री काफी छोटी हैं, जिससे इस सीरीज डिसाइडर मुकाबले में बड़ा स्कोर बनने की पूरी संभावना है। यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को आमतौर पर ज्यादा मदद मिलती है। दूसरी पारी में ओस (ड्यू) गिरने के काफी आसार हैं, इसलिए टॉस जीतने वाला कप्तान निश्चित रूप से पहले गेंदबाजी करना और बाद में लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगा।

8. चीफ सेलेक्टर बनने की रेस में वसीम जाफर सबसे आगे, बीसीसीआई द्वारा निकाली पोस्ट के लिए किया आवेदन

एक बड़ी न्यूज एंजेसी की एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि BCCI के पास कई पूर्व खिलाड़ियों ने आवेदन भेजे हैं, जिसमें सबसे बड़ा नाम वसीम जाफर का है। भारत और मुंबई के इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने इस बात की पुष्टि भी की और बताया कि उन्होंने सेलेक्टर की पोस्ट के लिए अप्लाई किया हुआ है। जाफर के अलावा मुंबई के ही पूर्व स्पिनर रमेश पोवार भी इस रेस में हैं। वहीं बड़ौदा के पूर्व बल्लेबाज जैकब मार्टिन और कॉनर विलियम्स ने भी दावेदारी पेश की है।

close whatsapp