18 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

18 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. “उम्र मत देखो, प्रदर्शन देखो”: सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में वापसी की उठाई मांग

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हरफनमौला क्रुणाल पंड्या की वापसी की पुरजोर वकालत की है और इसकी तुलना अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की हालिया अंतरराष्ट्रीय वापसी से की है। गावस्कर ने कहा, “एक बेहतरीन क्रिकेटर, सच में हमारे पास मौजूद सबसे समझदार क्रिकेटरों में से एक। जब आप उसकी गेंदबाजी देखते हैं, तो पाते हैं कि वह गेंद को बहुत ज्यादा टर्न नहीं करते, लेकिन वह अपनी लाइन और लेंथ में इतनी समझदारी से बदलाव करते हैं कि बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ लेते हैं और पैड्स पर गेंदबाजी करते हैं। आपने उन्हें कभी-कभी बाउंसर फेंकते हुए भी देखा होगा; वह हमेशा बल्लेबाज के खिलाफ कुछ न कुछ सोचते और रणनीति बनाते रहते हैं।”

2. नाहिदा अख्तर को मिली बांग्लादेश T20 टीम की बागडोर, निगार सुल्ताना के इस्तीफे के बाद BCB का बड़ा फैसला

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अनुभवी बाएं हाथ की स्पिनर नाहिदा अख्तर को राष्ट्रीय महिला टी20आई टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। रविवार, 18 अक्टूबर को ऑफिशियल तौर पर इसकी पुष्टि की गई। बांग्लादेश के आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों से पहले यह नेतृत्व में एक बड़ा बदलाव है। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज सोभाना मोस्तरी को नाहिदा की डिप्टी (उप-कप्तान) बनाया गया है।

3. भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अक्टूबर 2026 में पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली गई। इस सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर को हुई थी, जबकि आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला गया। भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ने संभाली, वहीं वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के हाथों में थी।

इस सीरीज में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कई शानदार पारियां खेलीं और बड़े स्कोर बनाए। रांची में खेले गए एक मुकाबले में भारत ने 252 रन बनाए, जबकि हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

हालांकि, बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के बीच वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भी अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा। खास बात यह रही कि इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में कैरेबियाई गेंदबाज आगे रहे। आइए जानते हैं उन तीन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए: 1. कीमो पॉल, 2. शमर स्प्रिंगर, 3. रोस्टन चेज

4. IPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैसलों पर भड़के आकाश चोपड़ा, उठाए बड़े सवाल

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने लखनऊ सुपर जायंट्स से ऋषभ पंत को वापस टीम में शामिल किया है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद से स्पिनर जीशान अंसारी को टी नटराजन के बदले खरीदा है। हालांकि, पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा डीसी के इन फैसलों से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इन बदलावों से दिल्ली की टीम वास्तव में मजबूत हुई है?

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं दिल्ली से पूछना चाहता हूं कि क्या आपकी टीम पहले से बेहतर हुई है? देश में कुलदीप यादव जैसे कितने स्पिनर हैं?

5. “नमन धीर में दिखती है हार्दिक की झलक” – पांचवें T20I में विस्फोटक पारी के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की जमकर तारीफ

स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए, आकाश चोपड़ा ने धीर की बेहतरीन तकनीक, गेंद को क्लीन तरीके से हिट करने की क्षमता के फायदे पर जोर दिया।चोपड़ा ने कहा, “इस खिलाड़ी में हिट करने की काबिलियत है। वह लंबा है, उसकी पहुंच (रीच) काफी दूर तक है, और वह अपने लोंगग लीवर्स का बहुत अच्छे से इस्तेमाल करता है। मुझे उसमें हार्दिक पांड्या की थोड़ी झलक दिखाई देती है। जब वह बल्लेबाजी करता है, तो बिल्कुल वैसी ही फीलिंग आती है। वह एक मजबूत बेस बनाता है, पूरी तरह स्थिर रहता है और अपने हाथों का बहुत बढ़िया इस्तेमाल करता है।”

6. NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम से 3 चौंकाने वाले नाम बाहर, इस वर्ल्ड कप विनर का भी कटा पत्ता

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए आधिकारिक तौर पर टीमों की घोषणा कर दी है। इस दौरे में पांच मैचों की वनडे सीरीज और टेस्ट मैच शामिल हैं। 50 ओवर के फॉर्मेट में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को अलग-अलग कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

साथ ही, 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर खास नजर रखते हुए चयनकर्ताओं ने कई नियमित खिलाड़ियों और घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को टीम में जगह नहीं दी है। आइए, भारत के इस दौरे के लिए चुनी गई टीम से बाहर रखे गए तीन ऐसे प्रमुख खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनका न होना सबको हैरान कर रहा है। 1. रवींद्र जडेजा, 2. सारांश जैन, 3. मानव सुथार

7. आईसीसी ट्रॉफी जीतने के दबाव में पाकिस्तानी खिलाड़ी, इस वजह से नहीं कर पाते प्रदर्शन, फखर जमान ने दिया बड़ा बयान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पिछले कई सालों से आईसीसी खिताब जीतने में नाकाम रही है। टीम ने आखिरी बार साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। उस समय पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया था। इसके बाद टीम 2022 टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के अनुभवी सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि टीम पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का काफी दबाव है। फखर ने कहा, ‘हमारी टीम पर आईसीसी ट्रॉफी जीतने का दबाव है। हमने इस बारे में कई बार बातचीत की है कि देश का लंबा इंतजार कैसे खत्म किया जाए?’

8. न्यूजीलैंड दौरे पर मोहम्मद सिराज चुनौती पैदा कर सकते हैं: टिम साउदी

हाल में ही भारत के न्यूजीलैंड दौरे के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से कहा “मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में बुमराह के खिलाफ बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे नहीं लगता कि बुमराह कभी ऐसी भारतीय टीम में खेले हैं जिसने न्यूजीलैंड को हराया हो। इसलिए, मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड टेस्ट मैचों में उनके खिलाफ असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन करता है।”

साउदी ने आगे कहा “मैं मोहम्मद सिराज और उनकी गेंदबाजी का बहुत बड़ा फैन हूं। अगर वह न्यूजीलैंड में अपनी लेंथ सही रख पाते हैं, तो वह बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। वह जिस तरह की ऊर्जा लाते हैं, जिस तरह से वह पूरे दिन दौड़ते रहते हैं, और जिस तरह के वह गेंदबाज हैं, उसे देखते हुए ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में बहुत सफल न हो सकें। खास तौर पर, उनमें ऐसी कई बातें हैं जो मुझे बहुत पसंद हैं।”

9. चार साल बाद भारत में लौटेगा IPL ऑक्शन, गोवा में आयोजन होने की संभावना: सोर्सेज

मिडिल ईस्ट में चार साल तक ऑक्शन आयोजित करने के बाद, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ऑक्शन अब अपने देश में वापसी करने जा रहा है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। एनडीटीवी स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, आगामी आईपीएल 2027 मिनी-नीलामी 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में होने की संभावना है।

इससे पहले की तीन ऑक्शन प्रोसेस देश के बाहर (दुबई, जेद्दा (मेगा नीलामी) और अबू धाबी में) आयोजित किए गए थे। इसका मुख्य कारण भारत में लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दिक्कतें थीं, खासकर देश में शादियों के पीक सीजन के दौरान वेन्यू (स्थान) की उपलब्धता न होना।

close whatsapp