28 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

28 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Mohammed Siraj and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Mohammed Siraj and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: सिराज को टीम से बाहर रखने पर भड़के सौरव गांगुली, बोले ‘मैं उन्हें जरूर खिलाता’

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज को मौका नहीं देने के फैसले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। 25वें इंफोकॉम कार्यक्रम में शामिल हुए गांगुली ने कहा कि सिराज जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज को दोनों टेस्ट मैचों से बाहर रखना उन्हें हैरान करने वाला फैसला लगा।

गांगुली का मानना है कि गंभीर भविष्य के लिए युवा तेज गेंदबाजों को आजमाना चाहते होंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में टीम को नए खिलाड़ियों को मौका देने के बजाय जीत पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर मैं कप्तान होता तो सिराज को जरूर खिलाता। मैं हर खिलाड़ी को मौका देने के बजाय, मैच जीतना ज्यादा पसंद करता।”

2. IPL 2027: रोहित शर्मा के कप्तान बनने के बाद, MI के इन 3 खिलाड़ियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

आईपीएल के 20वें सीजन के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने दोबारा से रोहित शर्मा को कप्तानी सौंप दी है। गौरतलब है कि रोहित की कप्तानी में एमआई ने पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया था। साल 2024 में कप्तानी के पद से हटाए जाने से पहले हिटमैन ने टीम में इस भूमिका को 2013 से लेकर 2023 तक बखूबी निभाया था।

बतौर कप्तान रोहित ने 163 मैचों में मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और कुल 89 मैचों में जीत हासिल की। उनकी कप्तानी का जीत प्रतिशत 56.3 का रहा। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई और पांच बार जीत हासिल करते हुए ट्राॅफी अपने नाम की।

खैर, अब रोहित की नजर अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को छठा खिताब दिलवाने पर होगी। दूसरी ओर, रोहित द्वारा MI की कमान संभालने के बाद मुख्य रूप से इन 3 खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा फायदा हो सकता है: 1. तिलक वर्मा, 2. जसप्रीत बुमराह, 3. नमन धीर

3. MI का दोबारा कप्तान नियुक्त होने के बाद पहली बार सामने आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, हिटमैन ने कही ये बड़ी बात

कप्तान के रूप में एक बार फिर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आईपीएल में वापसी हुई है। बता दें 39 वर्षीय खिलाड़ी को पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने एक बार से कप्तानी सौंपी है। वह इससे पहले साल 2013 से लेकर 2023 तक टीम की कमान संभाल चुके हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने कुल पांच बार आईपीएल ट्राॅफी अपने नाम की।

तो वहीं, हाल में ही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने पर प्रतिक्रिया दी है। हिटमैन रोहित शर्मा ने कहा कि इस टीम को दिशा देने की जरूत है, जिस वजह से उन्होंने यह जिम्मेदारी दोबारा संभालने का फैसला किया।

4. NZ vs IND, 2nd Test Day 2: क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत मुश्किल में, 116 रनों पर गंवाए 6 विकेट

न्यूजीलैंड और भारत के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच में 28 नवंबर, शनिवार को दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। दूसरे दिन के खेल के बाद मेहमान भारतीय क्रिकेट टीम मुश्किल परिस्थिति में नजर आ रही है। शुभमन गिल एंड कंपनी ने दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान 116 रन बना लिए हैं। वह पहली पारी के आधार पर अभी भी मेजबान न्यूजीलैंड टीम से 240 रनों से पीछे है। खेल के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई।

5. ऋषभ पंत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इतिहास रचते हुए एक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड बना दिया है। बता दें अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। पंत से पहले किसी भी खिलाड़ी ने इस प्रतियोगिता में इतने छक्के नहीं लगाए हैं।

तो वहीं, पंत ने यह मुकाम न्यूजीलैंड बनाम भारत के बीच क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कर दिखाया। इस मुकाबले पंत ने 39 गेंदों में 23 रनों की छोटी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक चौका व एक छक्का लगाया। पंत ने जैसे ही यह एक छक्का लगाया, वैसे ही वह WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत के नाम अब WTC इतिहास में कुल 89 छक्के दर्ज हो गए हैं।

6. नाथन लियोन का टेस्ट करियर खत्म या भारत दौरे पर करेंगे वापसी? ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता जाॅर्ज बेली ने दिया बड़ा अपडेट

ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन को जगह नहीं मिली है। 2011 में टेस्ट डेब्यू के बाद यह पहला मौका है, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर किया गया है। इसके बाद उनके करियर को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। अब इस मामले पर ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने बड़ा बयान दिया है। बेली का मानना है कि नाथन लियोन का टेस्ट करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर वह खेलना जारी रखने का फैसला करते हैं, तो अगले साल भारत के खिलाफ होने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उनका चयन लगभग तय है।

7. क्राइस्टचर्च टेस्ट में बुमराह क्यों रहे विकेटलेस? सुनील गावस्कर ने बताया कारण

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में जारी दूसरे टेस्ट मुकाबले की पहली पारी में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक भी विकेट चटकाने में असमर्थ रहे। गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, ‘दूसरी नई गेंद के साथ वह उतने खतरनाक नहीं नहीं आए, जितने पहली नई गेंद के साथ नजर आ रहे थे। वेलिंग्टन टेस्ट के पहले दिन वह बेहद घातक दिखे थे। दूसरी पारी में भी उन्होंने काफी शानदार गेंदबाजी की थी.’

गावस्कर ने कहा, ‘जब दूसरी नई गेंद मिली तो ऐसा नजर नहीं आया कि उनकी गेंदबाजी में अतिरिक्त गति या धार थी। वह 15 या 16 ओवर (19 ओवर) की गेंदबाजी कर चुके थे। इसलिए शायद थकान का असर महसूस हो रहा होगा। यही वह क्षेत्र है, जहां भारत लगातार संघर्ष कर रहा है। अगर आप दूसरी नई गेंद से विकेट नहीं निकाल पाएंगे तो टीम को मैदान पर ज्यादा समय तक संघर्ष करना पड़ेगा।’

8. श्रीलंका सीरीज के लिए इस दिन होगा सेलेक्शन, हार्दिक पंड्या पर रहेगी नजर

भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा खत्म होने जा रहा है। टी20 और वनडे सीरीज जीतने के बाद फिलहाल दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, जिसका अंतिम मैच खेला जा रहा है। लेकिन, इस सीरीज के बाद भी टीम इंडिया को आराम का मौका नहीं मिलने वाला, क्योंकि इसके बाद फिर से शुरू होगा वनडे और टी20 क्रिकेट का एक्शन। दिसंबर में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए ही टीम इंडिया का चयन रविवार 29 नवंबर को होने जा रहा है। इस दौरान ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के सेलेक्शन पर फैंस की नजर होगी। इस सीरीज में 3 वनडे मैच और इतने ही टी20 मैच खेले जाएंगे।

close whatsapp