MI का दोबारा कप्तान नियुक्त होने के बाद पहली बार सामने आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, हिटमैन ने कही ये बड़ी बात
आइए जानें रोहित शर्मा ने क्या कहा
अद्यतन - नवम्बर 28, 2026 1:05 अपराह्न

कप्तान के रूप में एक बार फिर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की आईपीएल में वापसी हुई है। बता दें 39 वर्षीय खिलाड़ी को पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने एक बार से कप्तानी सौंपी है। वह इससे पहले साल 2013 से लेकर 2023 तक टीम की कमान संभाल चुके हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने कुल पांच बार आईपीएल ट्राॅफी अपने नाम की।
तो वहीं, हाल में ही रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के कप्तान बनने पर प्रतिक्रिया दी है। हिटमैन रोहित शर्मा ने कहा कि इस टीम को दिशा देने की जरूत है, जिस वजह से उन्होंने यह जिम्मेदारी दोबारा संभालने का फैसला किया।
बता दें मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह के बदले अपने कप्तान व अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया। इसके बाद से मुंबई इंडियंस को नए कप्तान की तलाश थी। तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव व जसप्रीत बुमराह MI का नया कप्तान बनने के दावेदार थे, लेकिन फ्रेंचाइजी मैनजेमेंट ने अनुभवी रोहित शर्मा पर भरोसा जताया।
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
हाल में MI ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर रोहित शर्मा की एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो में रोहित ने कहा “आईपीएल (2026) खत्म होते ही हमारा प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। मुझे लगा कि सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि कई अन्य खिलाड़ी भी हमारे खेल से काफी निराश थे। जाहिर है, यह किसी भी खिलाड़ी के लिए स्वाभाविक है।
“अगर आप अच्छा नहीं खेल रहे हैं, अगर आपकी टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है, तो आप निराश महसूस करते हैं। और फिर आकाश अंबानी ने मुझे फोन किया। हम मिले। हमने इस बात पर चर्चा की कि इस टीम को आगे कैसे ले जाया जाए। क्या कुछ किया जा सकता है। और इसी तरह की बातें। कई विचार सामने आए।”
रोहित ने आगे कहा “शुरुआत में मेरा ईमानदारी से यही सोचना था कि मैं अभी इसके लिए तैयार नहीं हूं। मुझे वापस जाकर इस बारे में सोचना पड़ा, क्योंकि बहुत कुछ हो चुका था। मुझे नहीं पता कि मैं उस समय ऐसी मानसिक स्थिति में था भी या नहीं कि यह जिम्मेदारी ले सकूं।”
“लेकिन फिर, मेरे मन में एक एहसास हुआ। मैं यह नहीं कह रहा कि इस टीम को एक लीडर के तौर पर मेरी जरूरत है। पर इस टीम को अभी एक दिशा की जरूरत है। और वह दिशा जो भी हो, अगर उसमें मेरी भूमिका है, तो मुझे इस टीम को आगे ले जाने में बहुत खुशी होगी।”
ये भी पढ़ें – NZ vs IND, 2nd Test Day 2: क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारत मुश्किल में, 116 रनों पर गंवाए 6 विकेट