IPL 2024: 'क्रिकेट में ट्रांसफर फीस...?'- Hardik Pandya के MI से दोबारा जुड़ने की खबरों बोले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: ‘क्रिकेट में ट्रांसफर फीस…?’- Hardik Pandya के MI से दोबारा जुड़ने की खबरों बोले इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज

हार्दिक पांड्या को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिलेगा।

Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगाज में अभी तीन महीने से भी ज्यादा का समय बचा है, जिसके बावजूद यह लीग खबरों में छाई हुई है। दरअसल, आगामी आईपीएल 2024 के लिए दुबई में 19 दिसंबर को होने वाले मिनी-ऑक्शन से पहले सभी दस फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करना है, और साथ ही वे इस समय ट्रेडिंग प्रोसेस में व्यस्त है।

इस बीच, मीडिया में अचानक से खबर वायरल हो रही है कि गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) आगामी आईपीएल 2024 से पहले एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ने जा रहे हैं। आपको बता दें, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने पिछले दो सीजनों में फाइनल में जगह बनाई है।

क्या एक बार फिर MI के लिए एक्शन में नजर आएंगे Hardik Pandya

लेकिन अब ESPNCricinfo की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) गुजरात टाइटंस (GT) का साथ छोड़ एक बार फिर मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) के पास फिलहाल फंड की कमी है, और 26 नवंबर को ट्रांसफर विंडो बंद हो जाएगी। इससे पहले मुंबई को अज्ञात रकम गुजरात को चुकानी होगी।

यहां पढ़िए: IPL 2024: रिकी पोंटिंग ने मिनी-ऑक्शन से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए दिया बड़ा संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस (MI) को हार्दिक पांड्या के वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये और गुजरात टाइटंस (GT) को ट्रांसफर फी देनी होगी। हालांकि, ट्रांसफर फीस कितनी है, इस बारे में अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन हार्दिक पांड्या को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिलेगा।

यह ट्रांसफर फीस का पहला संकेत है: माइकल वॉन

इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और फेमस कमेंटेटर माइकल वॉन ने आगामी आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस (GT) से मुंबई इंडियंस (MI) में वापस जाने की खबरों पर अपनी राय शेयर की। माइकल वॉन ने कहा यह फुटबॉल की तरह क्रिकेट में भी ट्रांसफर फीस का पहला संकेत है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?