हर्षा भोगले भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

हर्षा भोगले भी इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का संस्करण अपने नाम किया था।

Hardik Pandya and Harsha Bhogle (Pic Source-Twitter)
Hardik Pandya and Harsha Bhogle (Pic Source-Twitter)

पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही है कि हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ट्रेड कर सकता है। इसी को लेकर दिग्गज कमेंटेटर हर्षा भोगले ने अपना पक्ष रखा है।

हर्षा भोगले ने इस बात की पुष्टि की है कि हार्दिक पांड्या आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं अगर वो पूरी तरह से फिट रहे तो। हर्ष भोगले ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘जब मुझे पहले इस बात का पता चला की हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस वापस अपनी टीम में शामिल कर रहे हैं तो मुझे लगा कि ऐसा नहीं होगा।

यह गुजरात टाइटंस की ओर से बहुत ही बड़ा ट्रेड होने वाला है और यह अभी भी हो सकता है अगर हार्दिक पांड्या फिट रहते हैं तो। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में कुछ और भी बड़े ट्रेड देखने को मिल सकते हैं।’

यह रहा हर्षा भोगले का ट्वीट:

बता दें, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का संस्करण अपने नाम किया था। हार्दिक पांड्या ने 2023 सीजन में भी काफी अच्छी बल्लेबाजी और कप्तानी की थी और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था। हालांकि 2023 सीजन के फाइनल में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो पिछले दोनों संस्करण में उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले दोनों संस्करण में मुंबई इंडियंस अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही थी। हार्दिक पांड्या की बात की जाए तो उन्होंने कई सालों तक मुंबई इंडियंस की ओर से काफी मैच खेले हैं और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

मुंबई इंडियंस के तमाम फैंस भी यही दुआ कर रहे होंगे कि जल्द से जल्द हार्दिक पांड्या वापस फ्रेंचाइजी से जुड़ जाए। अब देखना यह होगा कि क्या आगामी सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए दिखते हैं या नहीं।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?