2 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

2 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

morning cricket news headlines (image via getty)
morning cricket news headlines (image via getty)

1. IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस के ऑफिशियल ने हार्दिक पांड्या के प्लेयर ट्रेड को लेकर बड़ी जानकारी दी है

फ्रैंचाइजी के एक ऑफिशियल ने स्पोर्टस्टार को बताया, “अभी हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। खबरों के उलट, हम खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं; ऐसा रिव्यू पूरा होने के बाद ही संभव होगा। कई विकल्पों और विचारों पर विचार किया जा रहा है, जिसमें समय लगता है; इसलिए, अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है।”

2. ‘काफी अच्छी चीजों को जारी रखने की कोशिश करेंगे’ – इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी में वापसी के बाद जो रूट ने निरंतरता बनाए रखने की बात कही

स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के अनुसार, रूट ने कहा, “2022 से हमने कुछ शानदार काम किए हैं। हम उस दौरान किए गए अच्छे कामों को जारी रखने की कोशिश करेंगे और ऐसी स्थिति में वापस नहीं जाएंगे जैसी बैज [मैकुलम] और बेन [स्टोक्स] के आने से पहले थी। साथ ही, हम खुद को बेहतर बनाते रहेंगे और चीजों में बदलाव करते रहेंगे ताकि हम उस मुकाम तक पहुंच सकें जहां हम पहुंचना चाहते हैं और शीर्ष देशों के साथ लगातार कड़ी टक्कर दे सकें।”

3. अच्छा होगा भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का ख्वाब देखना बंद कर दे: दीप दासगुप्ता

हाल में ही भारतीय टीम को लेकर दीप दासगुप्ता ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “मैं और ज्यादा सुधार देखना चाहता हूं। क्या हम बेहतर हो रहे हैं? हां, अनुभव की कमी है और यह बदलाव का दौर है, लेकिन सुधार देखना जरूरी है। असल में, मैं एक ऐसी बात कहने जा रहा हूं जो शायद लोगों को पसंद न आए, लेकिन अभी के लिए डब्ल्यूटीसी फाइनल में क्वालिफाई करने के बारे में भूल जाना ही बेहतर है। इस बारे में बात न करना ही ठीक है।”

4. रजत पाटीदार 2026-27 दलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे

रजत पाटीदार 2026-27 दिलीप ट्रॉफी में सेंट्रल जोन की कप्तानी करेंगे, जबकि रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया है। 23 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा 1 अगस्त, 2026 को की गई थी।

5. शुक्रि कॉनराड प्रोटियाज की वर्ल्ड कप की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं

टाइम्स लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉनराड ने कहा, “आज रात जब मैंने दूर से ट्रॉफी को देखा, तो मैंने सोचा, ‘हां, मैं इसे अपने हाथों में लेना चाहूंगा।’ यह देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। हमें देश को वर्ल्ड कप जिताना है और हम इसे हासिल करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मैं जानता हूं कि कहावत है ‘उम्मीद ही इंसान को मार डालती है।’ लेकिन मेरे लिए, यही उम्मीद मुझे उत्साहित करती है।”

6. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच की ओपनिंग के लिए लिटन दास को टीम में वापस बुलाया

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए लिटन दास को अपनी टीम में वापस बुलाया है। यह मैच 13 अगस्त, 2026 को डार्विन में शुरू होगा। विकेटकीपर-बल्लेबाज को पहले बाएं पैर की पिंडली में चोट के कारण मैच से बाहर कर दिया गया था, लेकिन अब वे ठीक हो गए हैं और उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है।

7. ‘उससे बात करो’ पूर्व दिग्गज ने वर्ल्ड कप 2027 में भुवी को शामिल करने की बड़ी मांग की

हाल में ही पूर्व दिग्गज स्पिनर अश्विन ने क्रिकइन्फो पर वर्ल्ड कप को लेकर हो रही एक चर्चा में भाग लिया। इस चर्चा में उन्होंने कहा- “लेकिन भुवनेश्वर कुमार कहां हैं? उन्हें जरूर टीम में होना चाहिए। मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें सभी फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खिलाऊंगा और साउथ अफ्रीका जाने से पहले उन्हें बेहतरीन फाॅर्म में लाऊंगा। मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी।”

8. SL vs IND 2026: भारत के श्रीलंका दौरे के क्रिकेट शेड्यूल में हुआ बदलाव, 4 नहीं बल्कि 3 दिन का होगा ये मैच

15 अगस्त, 2026 से भारत का श्रीलंका दौरा शुरू हो रहा है। इस दौरे पर शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं, अब खबर आ रही है कि टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे के क्रिकेट शेड्यूल में बदलाव हो गया है।

बता दें कि मुख्य टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों को दुरुस्त करने के लिए, श्रीलंका की लोकल 11 से एक चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलने वाली थी। पहले यह मैच चार का दिन का था, लेकिन अब यह तीन दिन का होगा। यह प्रैक्टिस वाॅर्मअप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में खेला जाएगा, जो दूसरे टेस्ट के वेन्यू एसएससी स्टेडियम के पास स्थित है। इसके बाद टीम इंडिया मुख्य दौरे के लिए 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी।

close whatsapp