IND vs ENG: जाने चौथे टेस्ट में मेजबान की दो गलती और एक मास्टरस्ट्रोक के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: जाने चौथे टेस्ट में मेजबान की दो गलती और एक मास्टरस्ट्रोक के बारे में

भारतीय टीम की ओर से चौथे टेस्ट में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

India vs England, 4th Test (Image Credit- Twitter X)
India vs England, 4th Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला रांची में खेला गया था। इस मैच को भारत ने 5 विकेट से अपने नाम किया। भारतीय टीम की ओर से चौथे टेस्ट में सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड की ओर से खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे और यही वजह है कि टीम इस समय 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 3-1 से पीछे है। चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग XI में कुछ बेहतरीन बदलाव किए थे जिसकी वजह से टीम ने इस मैच में जीत दर्ज की थी। आज हम आपको बताते हैं भारतीय टीम की दो गलती और एक मास्टरस्ट्रोक के बारे में जो उन्होंने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ किया।

1- गलती- खेल के चौथे दिन भारतीय टीम ने अपने बल्लेबाजी ऑर्डर को लेकर किए होते बदलाव

Ravindra Jadeja (Photo Source: X/Twitter)
Ravindra Jadeja (Photo Source: X/Twitter)

भारत को चौथे टेस्ट के खेल के चौथे दिन जीत के लिए 152 रनों की जरूरत थी और उनके पास 10 विकेट बचे थे। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने भारतीय टीम को इस मैच में काफी अच्छी शुरुआत थी लेकिन जल्द ही दोनों के विकेट भी गिर गए।

दो विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम अपनी बल्लेबाजी ऑर्डर में कुछ बदलाव कर सकता था। रजत पाटीदार या सरफराज खान को बल्लेबाजी ऑर्डर में थोड़ा ऊपर भेजा गया होता और जडेजा को मिडिल ओवर के लिए बचाया जा सकता था। हालांकि टीम मैनेजमेंट इसको लेकर थोड़ा टेंशन में आ गई थी और उन्होंने अपने बल्लेबाजी ऑर्डर में ज्यादा बदलाव नहीं किया।

Page 1 / 3
Next

close whatsapp