24 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

24 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. NZ vs IND: भारत ने 4 विकेट से जीता दूसरा टी20आई, तिलक वर्मा ने खेली मैच-जिताऊ 51* रन की पारी

24 अक्टूबर, शनिवार को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। 181 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय ओपनरों ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 4.4 ओवरों में 40 रन जोड़े। लेकिन तिलक वर्मा और नितिश कुमार रेड्डी के बीच हुई निर्णायक साझेदारी ने भारत को जीत दिलाई। इन दोनों ने 30 गेंदों में 69 रन जोड़े। तिलक ने शानदार नाबाद 51 रन बनाए और नितिश रेड्डी ने 26 रन बनाए, जिससे भारत ने 19.5 ओवर में 181/6 के स्कोर तक पहुंचा।

2. NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, महज तीन ओवर में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। इस बार उन्होंने अपने बल्ले से नहीं, बल्कि शानदार फील्डिंग से क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया। शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में तिलक ने शुरुआती तीन ओवरों के अंदर ही दो महत्वपूर्ण कैच पकड़कर विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा ने शुरुआत से ही मैदान पर अपनी फील्डिंग का कमाल दिखाया। उन्होंने पहले अर्शदीप सिंह की गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम साइफर्ट का कैच पकड़ा। इसके बाद भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर डेरिल मिचेल को भी कैच आउट किया। तिलक वर्मा ने इन दो कैच के साथ साल 2026 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने कुल 26 कैच पूरे कर लिए। इसी के साथ वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए।

3. WPL 2027: नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों को शायद ही मिले कोई खरीददार, लिस्ट में कई बड़े नाम

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 की नीलामी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार कुल 146 खिलाड़ी नीलामी में हिस्सा लेंगी, जिनमें 119 भारतीय और 27 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय खिलाड़ियों में 22 अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और 97 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

पांचों फ्रेंचाइजी के पास कुल 27 जगह खाली हैं। इनमें 20 भारतीय और 7 विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है। ऐसे में सभी खिलाड़ियों को मौका मिलना मुश्किल है। आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिन्हें इस बार नीलामी में खरीदार मिलने में परेशानी हो सकती है: 1. जी. कमलिनी, 2. आशा शोभना, 3. एनेरी डर्कसेन, 4. ओरला प्रेंडरगास्ट, 5. श्वेता सहरावत

4. चोट के बहाने शान मसूद को ड्रॉप करने की तैयारी में हैं सेलेक्टर्स? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद को कथित तौर पर इस बात की चिंता है कि श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, नेशनल सेलेक्टर्स उनकी हालिया काफ मसल इंजरी को बहाना बनाकर उन्हें टीम से बाहर कर सकते हैं।

हाल ही में खेले गए एक घरेलू फर्स्ट-क्लास मैच के दौरान मसूद चोटिल हो गए थे। हालांकि, यह अनुभवी बाएं हाथ का बल्लेबाज 9 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज से पहले अपनी मैच फिटनेस वापस पाने को लेकर आश्वस्त है, लेकिन इंटरनल सोर्सेज का कहना है कि वह राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह को लेकर काफी चिंतित होते जा रहे हैं।

5. इतिहास रचने से मात्र 2 विकेट दूर अर्शदीप सिंह! ऐसा करते ही भुवनेश्वर कुमार को छोड़ देंगे पीछे

भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच में इतिहास रचने की कगार पर हैं। साल 2026 में 28 टी20आई मैचों में 36 विकेट लेने के बाद, उन्हें एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा विकेट लेने के भुवनेश्वर कुमार के भारतीय रिकॉर्ड (37 विकेट) को पीछे छोड़ने के लिए बस दो और विकेट की जरूरत है। उनके करियर के आंकड़े भी उतने ही शानदार हैं – 100 टी20आई मैचों में 146 विकेट। चार और विकेट लेते ही अर्शदीप 150 टी20आई विकेट तक पहुंचने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे; यह एक ऐसा मुकाम है जिसे अब तक किसी भी भारतीय ने हासिल नहीं किया है।

6. बांग्लादेशी स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन पर उठे सवाल! वनडे डेब्यू के बाद संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट

बांग्लादेश के स्पिन-बॉलिंग सेटअप पर नए सिरे से सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि ऑफ-स्पिनर एलिस अल इस्लाम के बॉलिंग एक्शन को संदिग्ध पाया गया है। यह इंसिडेंट उनके वनडे इंटरनेशनल (वनडे) डेब्यू के कुछ ही समय बाद सामने आई है। यह मामला शारजाह में खेली गई ट्राई-सीरीज के दौरान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले में सामने आया था।

29 वर्षीय स्पिनर ने 21 अक्टूबर, बुधवार को खेले गए मुकाबले में अपना पहला वनडे मैच खेला था। इस मैच में उन्होंने 8.3 ओवर में 47 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। इस मुकाबले में बांग्लादेश को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मैच खत्म होने के बाद, मैदान पर मौजूद ऑफिशियल्स ने एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें उन्होंने एलिस की गेंदबाजी के दौरान उनके डिलीवरी स्ट्राइड की लिगैलिटी पर सवाल उठाए हैं।

7. मुंबई इंडियंस ने कायरन पोलार्ड को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 से पहले बनाए गए हेड कोच

आईपीएल 2027 सीजन से पहले, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फ्रेंचाइजी के अहम आइकॉन कायरन पोलार्ड को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है। वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर पोलार्ड, श्रीलंका के दिग्गज महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। पोलार्ड कई सालों से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं, पहले एक खिलाड़ी के रूप में और बाद में एक बल्लेबाजी कोच के रूप में। मुंबई इंडियंस की को-ओनर नीता एम. अंबानी ने इस नियुक्ति की पुष्टि की।

8. SA vs AUS 2026: साउथ अफ्रीका ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम का किया ऐलान, चोट के चलते एनरिक नॉर्खिया बाहर

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया को ग्रोइन में हल्की चोट के कारण तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। गुरुवार को किए गए स्कैन के बाद उनकी चोट की गंभीरता का पता चला।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएत्ज़ी, साइमन हार्मर, मार्को यानसन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन और काइल वेरेन।

close whatsapp