रांची की साम्बो हिल पर नया लग्जरी घर बनाने की तैयारी में माही, देखें वायरल वीडियो
हाल में ही धोनी ने साम्बो हिल पर कंस्ट्रक्शन साइट का दौरा किया था
अद्यतन - नवम्बर 27, 2026 8:07 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni), रांची की संबू हिल पर नया लग्जरी घर बनाने की तैयारी में हैं। इसको लेकर हाल में ही माही ने संबू हिल पर कंस्ट्रक्शन साइट का दौरान किया। कैप्टन कूल के नए लग्जरी घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
भारत के पूर्व कप्तान ने प्लॉट नंबर 822, 1314, 1322 और 1324 पर जमीन खरीदी है। इसका कुल क्षेत्रफल 1 एकड़ और 92 डेसिमल है, यानी कुल मिलाकर लगभग 1.92 एकड़। हाल ही में, धोनी साम्बो हिल स्थित निर्माण स्थल पर गए थे।
इस दौरे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। यह जगह काफी ऊंचाई पर है, जहां से रांची शहर का बड़ा हिस्सा दिखाई देता है और आस-पास के नजारे भी साफ नजर आते हैं।
इसके अलावा, इस नई जगह के ठीक पास ही एक CRPF कैंप भी है। एक तरह जहां बड़े भारतीय क्रिकेटर विदेश में सैटल हो रहे हैं। तो वहीं, माही ने अपने होम स्टेट में ही एक दूसरा व नया घर बनाने का फैसला किया।
देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
A little closer to nature, a little away from the noise. Thala’s new home in the hills. @msdhoni 🥹💛 https://t.co/I0TYI6rF9i
— Akshat Tiwari (@shreeharivanshh) November 26, 2026
साम्बो हिल में धोनी का नया घर कैसा दिखेगा?
इस घर का डिजाइन आर्किटेक्ट शांतनु गर्ग ने तैयार किया है। इसमें समकालीन (मॉडर्न) स्टाइल की झलक मिलेगी, जिसमें बाहर की दीवारें सफेद होंगी और छत गहरे रंग की होगी। धोनी ने पहले तीन मंजिला इमारत बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण ने केवल ‘ग्राउंड फ्लोर + एक मंजिल’ (कुल दो मंजिल) के डिजाइन को ही मंजूरी दी। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह जमीन कृषि श्रेणी में आती है, जिसके कारण यहां बनने वाली इमारत की ऊंचाई सीमित है।
ये भी पढ़ें – IPL 2027: ‘लौटकर बुद्धु घर को आए’ 20वें सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को फिर से सौपीं कप्तानी