2007 World Cup की यह बातें शायद ही होंगी आपको याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

2007 World Cup की यह बातें शायद ही होंगी आपको याद

ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया और लगातार तीसरा वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर चौथ वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

Indian World Cup 2007 Team (Pic Source-Twitter)
Indian World Cup 2007 Team (Pic Source-Twitter)

आईसीसी वर्ल्ड कप 2007 पहली बार कैरेबियन में हुआ था और इस टूर्नामेंट में कुल 51 मुकाबले खेले गए थे। कुल 16 टीमों ने इस टूर्नामेंट में भाग लिया था। टोटल चार ग्रुप बनाए गए थे और हर एक ग्रुप में 4 टीमों को रखा गया था। उनमें से हर ग्रुप की टॉप 2 टीमों ने सुपर 8 राउंड के लिए क्वालीफाई किया।

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका थी। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया और लगातार तीसरा वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर चौथ वर्ल्ड कप अपने नाम किया।

हालांकि टूर्नामेंट के इस प्रारूप की तमाम लोगों ने जमकर आलोचना की क्योंकि उस समय टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार मानी जा रही है भारत और पाकिस्तान को पहले राउंड में ही बाहर कर दिया गया था। यही वजह है कि इस टूर्नामेंट की रेटिंग भी काफी खराब रही थी। 2007 वर्ल्ड कप को लेकर आज हम आपको बताते हैं कुछ हैरान कर देने वाली यादें।

6- बांग्लादेश ने भारत को और पाकिस्तान को आयरलैंड ने दी मात

Indian World Cup 2007 Team (Pic Source-Twitter)
Indian World Cup 2007 Team (Pic Source-Twitter)

भारत 2007 वर्ल्ड कप में ग्रुप बी में शामिल थी जिसमें उनके अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश और बरमूडा भी थी। वहीं पाकिस्तान ग्रुप डी में वेस्टइंडीज, जिंबॉब्वे और आयरलैंड के साथ थी।

भारत को बांग्लादेश ने त्रिंदाद में करारी शिकस्त दी। भारत पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन पर ऑलआउट हो गई जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 5 विकेट रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि भारतीय टीम ने जबर्दस्त वापसी की और अगले मैच में बरमूडा को 257 रनों से करारी शिकस्त दी।

अगर भारत को सुपर 8 के लिए क्वालीफाई करना था तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतना था लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रही। वहीं पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ और उसके तुरंत बाद आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान 132 रन पर ऑलआउट हो गई थी जिसके जवाब में आयरलैंड ने मैच को तीन विकेट रहते हासिल कर लिया। जिंबॉब्वे के खिलाफ भले ही टीम ने जीत दर्ज की हो लेकिन पाकिस्तान सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।

Page 1 / 6
Next

close whatsapp