2007 World Cup की यह बातें शायद ही होंगी आपको याद
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया और लगातार तीसरा वर्ल्ड कप और कुल मिलाकर चौथ वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
अद्यतन - अक्टूबर 1, 2023 2:17 अपराह्न
5- इंजमाम-उल-हक और ब्रायन लारा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप डी में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। हालांकि अपने फाइनल ग्रुप स्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने जिंबॉब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 349 रन बनाए। जवाब में जिंबॉब्वे को D/L नियम के तहत 20 ओवर में 193 रनों का लक्ष्य मिला लेकिन टीम सिर्फ 99 रन ही बना पाई।
यह मैच इंजमाम-उल-हक का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। उन्होंने इस मैच में मात्र 37 रन ही बनाए और जब वो बल्लेबाजी करते हुए बाहर जा रहे थे तब उनके आंखों में आंसू देखे गए। जिंबॉब्वे टीम और खुद पाकिस्तान टीम ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
सिर्फ इंजमाम ही नहीं बल्कि ब्रायन लारा ने भी घोषणा की थी कि यह उनका घर में आखिरी वर्ल्ड कप होगा और इसके तुरंत बाद वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। सुपर 8 में वेस्टइंडीज ने 7 मुकाबलों में सिर्फ दो में जीत दर्ज की और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई।