22 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

22 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. KBC में ₹1 करोड़ का क्रिकेट सवाल, 1912 की इस अनोखी हैट्रिक ने चौंकाया

लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में 21 अगस्त 2026 को क्रिकेट से जुड़ा एक बेहद मुश्किल ₹1 करोड़ का सवाल पूछा गया। यह सवाल टेस्ट क्रिकेट के 100 साल से भी पुराने इतिहास की एक ऐसी घटना पर आधारित था, जिसे आज तक कोई दूसरा गेंदबाज दोहरा नहीं पाया है।प्रतियोगी से पूछा गया कि वह कौन सा क्रिकेटर था, जो एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में आउट हुआ और दोनों बार उसी गेंदबाज ने हैट्रिक पूरी की। इस सवाल के विकल्पों में सिड एमरी, टॉमी वार्ड, क्लॉड जेनिंग्स और बिल व्हिटी के नाम दिए गए थे। इसका सही जवाब टॉमी वार्ड था।

2. इंग्लैंड का ऑफर ठुकराएं और CSK में ही बने रहें: कृष्णमाचारी श्रीकांत की माइकल हसी को सलाह

भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने माइकल हसी को इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथ कोचिंग की भूमिका स्वीकार न करने की पुरजोर सलाह दी है और इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे सफर को जारी रखने का आग्रह किया है।

खबरों के मुताबिक, इंग्लैंड के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने हसी से टेस्ट बैटिंग कोच या असिस्टेंट कोच के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए अनौपचारिक तौर पर संपर्क किया है। अगर हसी इंग्लैंड के साथ फुल-टाइम नौकरी स्वीकार करते हैं, तो उन्हें सीएसके में अपनी भूमिका छोड़नी होगी, जहां वे लगभग 15 सालों से अहम सदस्य रहे हैं पहले एक शानदार ओपनिंग बैटर के तौर पर और बाद में फ्रेंचाइजी के बैटिंग कोच के तौर पर।

3. Duleep Trophy: टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज

1961-62 सीजन से भारतीय घरेलू फर्स्ट-क्लास क्रिकेट का अहम हिस्सा रही दलीप ट्रॉफी, लंबे समय से राष्ट्रीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए एक बेहतरीन मंच रही है। छह दशकों से ज्यादा समय से चले आ रहे रेड-बॉल मैचों में, स्पिन गेंदबाजों का इस प्रतियोगिता के अब तक के बॉलिंग चार्ट पर दबदबा रहा है।

दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच खिलाड़ी भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हैं: नरेंद्र हिरवानी 126 विकेट के साथ सबसे आगे हैं, उनके बाद साईराज बहुतुले (112), भागवत चंद्रशेखर (99), श्रीनिवास वेंकटराघवन (95) हैं, और ई.ए.एस. प्रसन्ना तथा मनिंदर सिंह 83-83 विकेट के साथ बराबरी पर हैं। 1. नरेंद्र हिरवानी (126 विकेट), 2. साईराज बहुतुले (112 विकेट), 3. बी.एस. चंद्रशेखर (99 विकेट), 4. एस., वेंकटराघवन (95 विकेट), 5. एरापल्ली प्रसन्ना (83 विकेट)

4. ENG vs PAK: पाकिस्तान ने बड़ी गलतियां की, हेडिंग्ले में शर्मनाक हार के बाद बोले सलमान अली आगा

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से करारी शिकस्त दी। 21 अगस्त को खत्म हुए इस मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। इंग्लैंड की यह जीत नए टेस्ट युग की शुरुआत में बेहद खास रही।

पाकिस्तान ने पहली पारी में सिर्फ 171 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान पर बड़ा दबाव बना दिया। दूसरी पारी में भी पाकिस्तान की टीम संभल नहीं सकी और महज 135 रन पर ऑलआउट हो गई।

बाबर आजम की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे सलमान अली आगा ने हार के बाद टीम की कमियों को स्वीकार किया। उन्होंने माना कि इंग्लैंड ने उनकी टीम को हर विभाग में पछाड़ दिया और पाकिस्तान ने मुकाबले में कई गलतियां कीं।

5. SENA देशों में सचिन या विराट, कौन है टेस्ट का असली उस्ताद? आकाश चोपड़ा ने किया दोनों दिग्गजों का विश्लेषण

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच चल रही पुरानी बहस पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की महानता को परखने के लिए ‘SENA’ देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किया गया प्रदर्शन ही सबसे बड़ा पैमाना है।

चोपड़ा ने सभी चार ‘SENA’ देशों के कुल आंकड़े बताए। ‘SENA’ देशों में खेले गए 63 टेस्ट मैचों में सचिन तेंदुलकर ने 51.30 की औसत से 5,387 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली ने इन्हीं देशों में 48 टेस्ट मैचों में 41.54 की औसत से 3,781 रन बनाए, जिसमें 12 शतक शामिल हैं।

6. ‘सिर्फ टी20 तक सीमित न रहें युवा खिलाड़ी’ – राहुल द्रविड़ ने वैभव सूर्यवंशी के ऑल-फॉर्मेट विकास पर दिया जोर

पूर्व भारतीय राहुल द्रविड़ ने क्रिकइन्फो से कहा, “मुझे लगता है कि आपको हमेशा संतुलन बनाए रखना होता है। और यह बहुत अच्छी बात है कि वैभव को भारत में आईपीएल के जरिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेलने का अनुभव मिल रहा है, लेकिन उन्हें वापस जाकर भारतीय घरेलू सिस्टम में रेड-बॉल क्रिकेट खेलने और अपने रेड-बॉल करियर को आगे बढ़ाने का समय भी मिल रहा है।”

द्रविड़ ने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि टेस्ट क्रिकेट बना रहे और आगे बढ़े, और हमें उम्मीद है कि उनके जैसे खिलाड़ी खेल के सभी फॉर्मेट में खेल सकें।”

7. SL vs IND 2026: कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत हासिल कर, भारतीय क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मैच के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। यह टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस जीत के साथ भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पाॅइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच सकती है।

भले ही भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत लिया हो, लेकिन कुछ खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसमें यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव और कप्तान शुभमन गिल का नाम प्रमुख है। हालांकि, इन खिलाड़ियों के औसत प्रदर्शन के बाद भी बल्लेबाजी विभाग में बदलाव की गुंजाइश काफी कम है। आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारत की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में:

दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मानव सुथार, सारांश जैन, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज

8. टेस्ट क्रिकेट के ‘कैच किंग’ बने Joe Root, हेडिंग्ले टेस्ट में तोड़ा स्टीव स्मिथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड

शुक्रवार, 21 अगस्त को इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट (Joe Root) ने हेडिंग्ले में टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। पहले टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान, रूट ने अपने करियर का 219वां कैच लिया और ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ के 218 कैच के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

9. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में डेल स्टेन से आगे निकले Mitchell Starc, जानें किस नंबर पर पहुंचे?

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 22 अगस्त से मैके के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना मैदान पर शुरू हुआ। मुकाबले में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली बांग्लादेश, कंगारू टीम की गेंदबाजी के सामने पानी भरती हुई नजर आई।

मैदान पर विकेट गिरने का आलम ये रहा कि पूरी बांग्लादेश टीम 34 ओवर में महज 64 रनों पर सिमट गई। तो वहीं, बांग्लादेश को इतने कम स्कोर पर रोकने में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई।

स्टार्क ने 10 ओवर में महज 12 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। जैसे ही स्टार्क ने अपने तीसरा विकेट हासिल किया, वैसे ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के पूर्व गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे कर दिया।

close whatsapp