'मैंने आज तक इससे बड़ा गद्दार नहीं देखा': उस्मान ख्वाजा पर फूटा पूर्व अफ्रीकी दिग्गज का गुस्सा

‘मैंने आज तक इससे बड़ा गद्दार नहीं देखा’: उस्मान ख्वाजा पर फूटा पूर्व अफ्रीकी दिग्गज का गुस्सा

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज फैनी डी विलिएर्स ने ऑस्ट्रेलिया के रिटायर हो चुके बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पर तीखा हमला बोला है।

Fanie de Villiers Brands Usman Khawaja 'Biggest Traitor' Over Sandpapergate Claims in New Book (image via X)
Fanie de Villiers Brands Usman Khawaja ‘Biggest Traitor’ Over Sandpapergate Claims in New Book (image via X)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज फैनी डी विलिएर्स ने ऑस्ट्रेलिया के रिटायर हो चुके बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ख्वाजा को अब तक का “सबसे बड़ा गद्दार” करार दिया है, क्योंकि उन्होंने 2018 के ‘सैंडपेपरगेट’ कांड के पुराने जख्मों को फिर से कुरेदा है।

10 नवंबर 2026 को ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी ‘सब्र’ के जारी होने के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इस किताब में ख्वाजा ने दावा किया कि दक्षिण अफ्रीका में बॉल-टेम्परिंग की साजिश के बारे में केवल स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट को ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को पता था।

उन्होंने पूरी टीम की कलेक्टिव एकाउंटेबिलिटी तय करने की मांग की। ख्वाजा ने यह भी आरोप लगाया कि केप टाउन की घटना से पहले गेबेरहा टेस्ट में सैंडपेपर का इस्तेमाल किया गया था, और 2017-18 की एशेज सीरीज के दौरान रिवर्स स्विंग हासिल करने के लिए गेंद की ‘क्वार्टर सीम’ को उठाया गया था।

उसने कोड ऑफ कंडक्ट के हर उस नियम को तोड़ा है – डी विलियर्स

‘द न्यूज मिल’ के अनुसार, डी विलियर्स ने कहा, “उसने कोड ऑफ कंडक्ट के हर उस नियम को तोड़ा है, जिसके बारे में कोई सोच भी सकता है। उसने अपने साथी खिलाड़ियों को धोखा दिया है, यह सही या गलत की बात नहीं है। गलत काम पर तो पहले ही कार्रवाई हो चुकी है। यह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का हिस्सा रहा है, और यह दुखद है कि ऐसा हुआ।”

डी विलियर्स ने आगे कहा, “लेकिन इस इंसान ने फिर से सब कुछ सबके सामने ला दिया है। इसने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को बदनाम किया है; दोस्ती को तोड़ा है, टीम के अंदर जो कोड ऑफ कंडक्ट होता है, उसे भी तोड़ा है, इसने वह सब कुछ गलत किया है, जिसके बारे में कोई सोच भी सकता है।”

ख्वाजा के सनसनीखेज दावों ने पूर्व और मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई साथियों के बीच गहरी फूट डाल दी है। जहां डेविड वॉर्नर और 2018 के दौरे में उनके साथी रहे चैड सायर्स ने ख्वाजा के दावों को सही ठहराया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। 13 नवंबर को मीडिया से बात करते हुए, कमिंस (जो केप टाउन के 2018 दौरे वाली टीम का हिस्सा थे) ने इन दावों को “पूरी तरह बकवास” करार दिया है।

यह भी पढ़ें – NZ vs IND: वेलिंगटन में शतक ठोक ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा के 9 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की!

close whatsapp