IPL 2027: ऑक्शन से पहले MI ने रिटेंशन-रिलीज लिस्ट की जारी! ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें यहां 

IPL 2027: ऑक्शन से पहले MI ने रिटेंशन-रिलीज लिस्ट की जारी! ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची देखें यहां 

मुंबई इंडियंस ने अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स से ट्रेड किया है

Mumbai Indians (Image credit Twitter - X)
Mumbai Indians (Image credit Twitter – X)

आईपीएल 2027 के लिए रिटेन-रिलीज करने की आखिरी तारीख की डेडलाइन समाप्त हो चुकी है। यह डेडलाइन मंगलवार 17 नवंबर तक थी। तो वहीं, इस तारीख के बाद सभी टीमों ने अपनी द्वारा रिटेन, रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

इसी क्रम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस भी पीछे नहीं रही। उसने भी आईपीएल 2026 के चुनी गई टीम में से 14 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जबकि 15 खिलाड़ियों को रिटेन किया। साथ ही एक खिलाड़ी को कप्तान हार्दिक पांड्या के बदले ट्रेड किया है।

बता दें पिछले आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर रही थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए टीम ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया। हालांकि, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के रूप में अपनी कोर टीम बरकरार रखी।

इसके अलावा अर्शदीप सिंह के टीम में आ जाने से MI गेंदबाजी को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। खैर, जानिए मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन, रिलीज व ट्र्रेड किए गए पूरी खिलाड़ियों की सूची के बारे में यहां:

मुंबई इंडियंस के पास कितना बचा पर्स

मुंबई इंडियंस के पास आगामी मिनी ऑक्शन के लिए 32.6 करोड़ रुपये का रिमेनिंग पर्स बचा है। इसमें उसे 9 स्‍थान भरने हैं, जिसमें दो विदेशी खिलाड़‍ियों की जगह शामिल है।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किए खिलाड़ी

अली गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, दानिश मालेवार, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या, केशव महाराज, कृष भगत, महिपाल लोमरोर, मयंक मार्कंडे, मयंक रावत, मोहम्‍मद इजहार, रॉबिन मिंज, रुचित अहिर और ट्रेंट बोल्‍ट

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी

अश्‍विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, क्विंटन डी कॉक, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रोहित शर्मा, रेयान रिकलटन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और विल जैक्‍स

मुंबई इंडियंस द्वारा ट्रेड किए गए खिलाड़ी

अर्शदीप सिंह

ये भी पढ़ें – IPL 2027 ऑक्शन से पहले RCB की रिटेंशन लिस्ट जारी! रिटेन, रिलीज और ट्रेड किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

close whatsapp