अजय जडेजा ने बुमराह-सिराज को बताया भारत का नंबर-1 और नंबर-2 तेज गेंदबाज, युवा खिलाड़ियों पर भी दी राय

अजय जडेजा ने बुमराह-सिराज को बताया भारत का नंबर-1 और नंबर-2 तेज गेंदबाज, युवा खिलाड़ियों पर भी दी राय

भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराकर, विदेशी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की

Bumrah and Siraj (Image credit Twitter - X)
Bumrah and Siraj (Image credit Twitter – X)

न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में 15 नवंबर 2026 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया। मैच में भारत ने 22 रनों से जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की।

इस सीरीज में भारत के कई युवा तेज गेंदबाजों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। जसप्रीत बुमराह पूरी सीरीज से बाहर रहे, जबकि मोहम्मद सिराज ने केवल आखिरी मुकाबला खेला। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण सीरीज में आगे नहीं खेल सके।

दूसरी ओर, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि इन गेंदबाजों के प्रदर्शन को सफल या असफल कहना सही नहीं होगा, क्योंकि टीम के कई अनुभवी गेंदबाज इस सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

इस सीरीज में युवा तेज गेंदबाज गूरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। उन्होंने केवल तीन मुकाबलों में 9 विकेट हासिल किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने चार मैचों में 8 विकेट अपने नाम किए।

आखिरी वनडे में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। अजय जडेजा ने युवा गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन साथ ही अनुभवी गेंदबाजों की अहमियत भी बताई।

बुमराह और सिराज को बताया सबसे बेहतरीन

जडेजा ने कहा कि युवा गेंदबाजों ने आंकड़ों के हिसाब से अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह अभी भी टीम में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी जसप्रीत बुमराह को नंबर-1 और मोहम्मद सिराज को नंबर-2 गेंदबाज मानता हूं।’

गौरतलब है कि इस सीरीज में जीत के साथ, भारत ने गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद पहली बार विदेशी धरती पर वनडे सीरीज अपने नाम की। वहीं, न्यूजीलैंड को 7 साल बाद अपने घर में पहली बार वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। खैर, युवा गेंदबाजों का यह प्रदर्शन आने वाले मुकाबलों में भारतीय टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें – निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए जय शाह, लगातार दूसरी बार संभालेंगे कार्यभार

close whatsapp