निर्विरोध ICC के चेयरमैन चुने गए जय शाह, लगातार दूसरी बार संभालेंगे कार्यभार
शाह 2030 तक इस बद पर बने रहेंगे
अद्यतन - नवम्बर 16, 2026 11:45 पूर्वाह्न

बीसीसीआई के पूर्व प्रशासक जय शाह (Jay Shah) एक बार से आईसीसी चेयरमैन का पद संभालते हुए नजर आएंगे। शाह को निर्विरोध इंटरनेशनल क्रिकेट काउंटिस का नया चेयरमैन चुन लिया गया है। वह लगातार दूसरी बार इस पद पर काम करते हुए नजर आएंगे।
हाल में ही आईसीसी की इंडोनेशिया के बाली में एक बोर्ड मीटिंग हुई। शाह द्वारा किए गए उल्लेखनीय कामों को ध्यान में रखते हुए, सदस्यों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उसे मंजूरी दे दी, जिससे उन्हें तीन साल का एक और कार्यकाल मिल गया।
शाह, जो अभी ICC अध्यक्ष के रूप में अपने दूसरे साल में हैं, इस तरह दिसंबर 2030 तक इस पद पर बने रहेंगे। उन्होंने दिसंबर 2024 में पद संभाला था, जिसका मतलब है कि उनका पहला तीन साल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक चलेगा। इसके बाद उनका दूसरा कार्यकाल शुरू होगा, जो दिसंबर 2030 में पूरा होगा। ICC के संविधान के अनुसार, ICC अध्यक्ष अधिकतम दो कार्यकाल (हर एक तीन साल का) पूरे कर सकता है।
शाह की नियुक्ति पर आईसीसी की प्रतिक्रिया
क्रिकबज के हवाले से आईसीसी ने जय शाह की नियुक्ति पर कहा “यह निर्णय शाह के नेतृत्व में बोर्ड के विश्वास को दर्शाता है और खेल के लिए एक निर्णायक मोड़ पर निरंतरता प्रदान करता है, जिसमें वैश्विक विस्तार, प्रशंसकों की संख्या में वृद्धि और वाणिज्यिक विकास इसकी रणनीतिक रूपरेखा के केंद्र में हैं। क्रिकेट लॉस एंजिल्स 2028 में ओलंपिक खेलों में अपनी वापसी की तैयारी भी कर रहा है और उसने हाल ही में प्रतियोगिताओं के लिए एक विस्तारित दीर्घकालिक कार्यक्रम की घोषणा की है, जो अधिक भागीदारी और विकास के मार्ग प्रदान करेगा।”
तो वहीं, लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन बनने के बाद, शाह ने कहा ‘ICC के अध्यक्ष के रूप में काम करना एक सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है, और मैं दुनिया भर में क्रिकेट के हितों को आगे बढ़ाने के लिए अपने सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ लाने की इसकी क्षमता में है। बोर्ड और अपने सदस्यों के सहयोग से, हमारा ध्यान अपनी महत्वाकांक्षाओं को हकीकत में बदलने पर होगा, ताकि हम जो प्रगति करें, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्थायी विरासत छोड़ सके।’
ये भी पढे़ं – ICC ने जारी किया 2035 तक मैन्स क्रिकेट कैलेंडर, इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करेंगे भारत-बांग्लादेश