SM trends

Social Media Trends: जाने 24 दिसंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में जो काफी तेजी से हो रहे वायरल

प्रतीका रावल ने अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक बनाया

Social Media Trends
Social Media Trends

भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच आज सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और खबर लिखे जाने तक टीम ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। मुकाबले में प्रतीका रावल ने अपना पहला इंटरनेशनल अर्धशतक बनाया।

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच यानी बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से एमसीजी में खेला जाना है। इसके लिए दोनों टीमों की तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं मुकाबले से पहले प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी इकाई पर भरोसा जताया है। वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि कोहली का ऑफ स्टंप… आप केवल मॉर्डन-डे ग्रेट ही कह सकते हैं। मॉर्डन-डे ग्रेट अपना रास्ता खुद ही तलाश लेते हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली (Vinod Kambli) को खराब स्वास्थ्य के चलते 23 दिसंबर को थाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उनके स्वास्थ्य पर मिले ताजा अपडेट के अनुसार खिलाड़ी के दिमाग में ब्रेन क्लॉट्स का पता चला है। इस समय 52 वर्षीय कांबली का इलाज कर रहे डॉक्टर विवेक त्रिवेदी ने पुष्टि की कि पूर्व क्रिकेटर की स्थिति के कारण विस्तृत चिकित्सा जांच के बाद ब्रेन क्लॉट्स पाए गए। उनके स्वास्थ्य पर अब कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

close whatsapp