24 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - फरवरी 24, 2025 8:41 पूर्वाह्न

1) CT 2025, IND vs PAK: कोहली के ऐतिहासिक शतक के दम पर भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, सेमीफाइनल में जगह की पक्की!
ICC Champions Trophy, 2025: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जारी चैंपियंस ट्राॅफी का 5वां मैच आज 23 फरवरी, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। बता दें कि जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मिले 242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उस समय टीम इंडिया को जीत के लिए 2 रन और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को शतक पूरा करने के लिए 4 रनों की जरूरत थी। इस दौरान कोहली ने खुशदिल शाह द्वारा फेंकी गई 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर ना सिर्फ अपना शतक पूरा किया, बल्कि टीम इंडिया को मैच भी जिता दिया।
2) ICC Champions Trophy पहले ओवर में सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंकने वाले गेंदबाज
आईसीसी के मेगा इवेंट चैंपियंस ट्राॅफी में एक ओवर में सबसे ज्यादा वाइड गेंद फेंकने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के तिनशे पन्यांगारा (Tinashe Panyangara) के नाम दर्ज है। पूर्व दाएं हाथ के मीडियम पेस गेंदबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2004 सीजन में इंग्लैंड के खिलाफ गेंदबाजी में पहला ओवर फेंकते हुए कुल 7 गेंद वाइड फेंकी थीं।
3) विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, सिर्फ इतनी पारियों में 14,000 वनडे रन किए पूरे
विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 14,000 रनों का आंकड़ा पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 287 वनडे पारियों में यह कारनामा किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 350 पारियों में 14,000 वनडे रन पूरे किए थे। सचिन ने यह उपलब्धि 2006 में अपने नाम की थी। वहीं, श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा इस एलिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 378 पारियों में 14,000 वनडे रन पूरे किए थे।
4) विराट कोहली ने ठोका 51वां वनडे शतक, पाकिस्तान के खिलाफ भी कर डाला ऐसा बड़ा कारनामा
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रन चेज में 31 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने फिर श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। विराट ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना 51वां वनडे शतक भी पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया। विराट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में 119 गेंदों में 91 रन की पारी खेली थी।
5) IND vs PAK: ‘मेरा काम बीच के ओवर में खेल को…’ भारत की पाकिस्तान पर 6 विकेट से जीत के बाद बोले विराट कोहली
दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्राॅफी मैच में 6 विकेट से जीत के बाद, विराट कोहली ने क्रिकबज के हवाले से कहा- ईमानदारी से कहूं तो योग्यता हासिल करने से महत्वपूर्ण, खेल में इस तरह से बल्लेबाजी करने में सक्षम होना अच्छा लगता है। ऐसे मैच में योगदान देना अच्छा लग रहा है, जहां हमने रोहित का विकेट जल्दी खो दिया था। हमने पिछले मैच से जो सीखा, उसे समझना था। कोहली ने आगे कहा- मेरा काम ज्यादा जोखिम उठाए बिना स्पिनरों के खिलाफ बीच के ओवरों में खेल को कंट्रोल करना था, लेकिन दूसरे एंड पर श्रेयस को तेजी से बल्लेबाजी करने के साथ बाउंड्री भी लगानी थी। इस वजह से मुझे अपना वनडे गेम खेलने का मौका मिला। मुझे अपने खेल की अच्छी समझ है। मेरा काम वर्तमान में रहना और टीम के लिए काम करना है। मेरा खुद से कहना है कि मैं हर गेंद पर अपना 100 प्रतिशत दूं और फिर भगवान आपको पुरस्कृत करते हैं।
6) IND vs PAK मैच देखने दुबई पहुंची हार्दिक पांड्या की Rumoured Girlfriend, वायरल हुई तस्वीरें
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला 23 फरवरी को दुबई में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 49.4 ओवरों में 241 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। मुकाबले में हार्दिक पांड्या अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन एक और कारण है जिसके कारण ऑलराउंडर सुर्खियां बटोर हो रहे हैं। दरअसल, दुबई में मैच के दौरान हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैसमीन वालिया स्पॉट हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जैसमीन डगआउट में बैठकर अपनी टीम को चियर करते हुए दिखीं।
7) Kuldeep Yadav ने पाक बल्लेबाजों को फिरकी में फंसाया, विराट ने भी कमाल का कैच कर दिखाया
कुलदीप यादव ने पाकिस्तान की पारी के 43वें ओवर में पहले सलमान अली आगा को आउट किया। सलमान अली आगा इस मैच में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए और 19 रन बनाकर आउट हो गए। अपने इसी ओवर की अगली गेंद पर कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को LBW आउट किया। शाहीन शाह अफरीदी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद उनके पास हैट्रिक लेने का अवसर था, लेकिन कुलदीप यादव चूक गए। इस ओवर में बेहतरीन स्पिनर में सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट हासिल किए। इसके बाद कुलदीप ने अपने अगले ओवर में नसीम शाह को भी अपना शिकार बनाया। नसीम 14 रन बनाकर आउट हुए, जिनका कैच विराट कोहली ने लपका।
8) CT2025: शाहीन की यॉर्कर का रोहित के पास नहीं था कोई जवाब, गोली की तरह गेंद जा लगी Stumps पर
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महत्वपूर्ण मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने शुरुआत तो काफी अच्छी की, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे और शाहीन शाह अफरीदी की यॉर्कर पर बोल्ड हो गए। भारत की पारी का पांचवा ओवर लेकर आए शाहीन शाह अफरीदी के बेहतरीन यॉर्कर का रोहित शर्मा के पास कोई जवाब नहीं था। और गेंद गोली की रफ्तार से जाकर स्टंप्स पर लगी।
9) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह बनाना पाकिस्तान के लिए हुआ मुश्किल, जानिए पूरा समीकरण
अपनी ही मेजबानी में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी के दो लगातार मैच पाकिस्तानी टीम हार गई है। पहले उसे न्यूजीलैंड ने पटकनी दी और इसके बाद भारत ने पाकिस्तान को चारोखाने चित्त कर दिया। अब पाकिस्तान उस मुकाम पर जा पहुंचा है कि वो पहले ही राउंड से बाहर हो सकता है। हालांकि उम्मीद की एक किरण अभी बाकी है, लेकिन आज हो सकता है कि वो भी बुझ जाए। आज के मुकाबले से ही पाकिस्तान की किस्मत का फैसला होगा।