IND vs AUS: इंदौर टेस्ट जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई फैन की ‘झुकेगा नहीं’ सेलिब्रेशन की वीडियो हुई वायरल
इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया था।
अद्यतन - Mar 5, 2023 4:09 pm

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के पहले दो मैचों को हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज की थी। बता दें कि मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया तो उसके बाद शानदार बल्लेबाजी कर मैच को 9 विकेट से अपने नाम किया था।
तो वहीं इस मैच में जीत हासिल करने के बाद मैदान पर मौजूद एक ऑस्ट्रेलियाई फैन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बता दें कि अपनी इस वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई फैन पुष्पा फिल्म का फेमस झुकेगा नहीं साला का सेलिब्रेशन करता हुआ नजर आया है। तो वहीं देखते ही देखते इस युवा फैन की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है।
देंखे ऑस्ट्रेलियाई फैन की वीडियो
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) March 3, 2023
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा टेस्ट मैच
बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच मात्र तीन दिनों के अंदर खत्म हो गया था। तो वहीं इंदौर के होल्कर स्टेडियम की इस पिच को आईसीसी रेफरी ने बहुत ही खराब करार दिया था। मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 109 रनों पर ऑल आउट हो गई।
तो वहीं इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 197 रन बनाकर टीम इंडिया पर 88 रनों की बढ़त बनाई। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में पुजारा के 59 रनों की बदौलत 163 रन बनाए और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट खोकर इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया।