Cricket News: आज की Morning News Headlines (स्पोर्ट्स न्यूज) । CricTracker Hindi

25 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

Morning News Headlines (Photo Source: X)
Morning News Headlines (Photo Source: X)

1. IPL 2025: अपने घर में हार का सिलसिला RCB ने तोड़ा, जोश हेजलवुड की धुआंधार गेंदबाजी स्पेल की वजह से RR को दी मात

24 अप्रैल को आईपीएल 2025 का बेहतरीन मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था। इस मैच को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11 रन से अपने नाम किया।

2. विराट कोहली ने रचा इतिहास, चिन्नास्वामी के मैदान पर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट में 3,500 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 24 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 42वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। 36 वर्षीय यह खिलाड़ी टी20 क्रिकेट में एक मैदान पर 3,500 से ज़्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके 3,000 से ज्यादा रन आईपीएल में आए हैं।

3. ‘मुझे यकीन है कि वह अगला क्रिस गेल बनेगा’, अर्जुन तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ने की भविष्यवाणी

योगराज ने क्रिकेटनेक्स्ट से बातचीत में कहा, ‘अर्जुन के मामले में मैंने कहा कि उसकी गेंदबाजी पर कम और बल्लेबाजी पर ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए। लेकिन अगर युवराज (वह और सचिन इतने करीब हैं) सचिन के बेटे को तीन महीने के लिए अपने अंडर में ले लें, तो मैं शर्त लगा सकता हूं कि वह अगला क्रिस गेल बन जाएगा। अक्सर ऐसा होता है कि अगर तेज गेंदबाज को स्ट्रेस फ्रैक्चर हो जाता है, तो वह प्रभावी ढंग से गेंदबाजी नहीं कर पाता। मुझे लगता है कि अर्जुन को कुछ समय के लिए युवराज को सौंप देना चाहिए।’

4. चैंपियंस ट्रॉफी की जर्सी पर मोहम्मद शमी ने लिया हार्दिक पांड्या का ऑटोग्राफ, आप भी देखें वीडियो

हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद शमी की चैंपियंस ट्रॉफी जर्सी पर ऑटोग्राफ दिया। इस ऑटोग्राफ की मांग खुद मोहम्मद शमी ने हार्दिक पांड्या से की थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें हार्दिक पांड्या को मोहम्मद शमी से बात करते हुए देखा गया और फिर उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज की चैंपियंस ट्रॉफी जर्सी पर ऑटोग्राफ भी दिया।

5. ICC टूर्नामेंटस् में अब नहीं होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

पिछले एक दशक से भारत और पाकिस्तान केवल ICC टूर्नामेंट्स में ही एक दूसरे के साथ खेलते रहे हैं। पिछली बार दोनों टीमों ने 2012-13 में आपस में द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। भारत बनाम पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में दुनिया के किसी भी हिस्से में हमेशा भारी भीड़ उमड़ती है। लगभग हमेशा दोनों टीमों को अधिकतम लोगों का ध्यान खींचने के लिए दोनों को एक ही ग्रुप में एक साथ रखा जाता है। लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद, कुछ रिपोर्टों ने दावा किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ICC को पत्र लिखा है, ताकि भारत और पाकिस्तान को भविष्य के टूर्नामेंट्स (जैसे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) में एक ही ग्रुप में न रखा जाए।

6. RCB vs RR: राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद रजत पाटीदार ने दिया बड़ा बयान

रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर कहा, यह एक बहुत जरूरी जीत थी। आज विकेट अलग था और 10वें ओवर के बाद सारा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। जिस तरह से उन्होंने हिम्मत दिखाई वह जबरदस्त था। शुरुआत में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, इसका श्रेय उन्हें भी जाता है। हम विकेट की तलाश में थे, जब आपको विकेट मिलते हैं तभी आप रन रोक सकते हैं। मैं हमेशा अपनी सहज प्रवृत्ति पर भरोसा करता हूं लेकिन हमारे पास बेहतरीन लीडर्स की टीम है और उनके इनपुट बहुत काम आते हैं।

7. महेंद्र सिंह धोनी रचने वाले हैं बड़ा इतिहास, आईपीए में ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे भारतीय

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी 25 अप्रैल को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना 400वां टी20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित शर्मा 456 मैचों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं जबकि दिनेश कार्तिक दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में 412 मैच खेले हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 407 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

8. विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में खेलने की सबसे बड़ी चुनौती बताई

विराट कोहली ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा, “पहली चुनौती टॉस जीतना है (हंसते हुए)। दूसरे हाफ में हमेशा ओस होती है। हम बराबर स्कोर बनाने के लिए संघर्ष करते रहे हैं। अब टेम्पलेट बहुत सरल है, एक खिलाड़ी को बल्लेबाजी करनी है और बाकी खिलाड़ी उसके इर्द-गिर्द आक्रमण करना है। देवदत्त और मैं इस मैदान को अच्छी तरह से जानते हैं। बस साल्ट को टॉप पर अपना काम करने देना था।”

 

close whatsapp