अक्टूबर 26, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।
अद्यतन - Oct 26, 2024 9:35 am

1. BCCI ने साउथ अफ्रीका दौरे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, गायकवाड़ को नहीं मिली जगह
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज 25 अक्टूबर, शुक्रवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 और नवंबर में शुरू होने वाली बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि विश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाक, आवेश खान और यश दयाल।
BGT 2024-25 के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाॅशिंगटन सुंदर।
2. PAK vs ENG: रेहान अहमद के खिलाफ बड़े ही आसानी से प्लम्ब आउट हुए मोहम्मद रिजवान
इंग्लैंड के युवा स्पिनर रेहान अहमद ने, पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को एक बेहतरीन गेंद पर आसानी से LBW प्लम्ब आउट कर दिया। रिजवान के आउट होने की वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खेल के दूसरे दिन रिजवान रेहान द्वारा फेंके गए पारी के 50वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्वीप शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद एकदम सीधी रही और गेंदबाज को एक आसान विकेट मिला।
3. IPL 2025: एमएस धोनी सीएसके के पहले रिटेंशन होंगे: हरभजन सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने, हाल में ही एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर बड़ा बयान दिया है। हरभजन का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की रिटेंशन लिस्ट में पहला नाम धोनी का होने वाला है।
4. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ईशान किशन ने लिया मां का आशीर्वाद
भारत क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले, परिवार से खूब सारा प्यार मिलता हुआ नजर आया है। गौरतलब है कि किशन का हाल में ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए, भारत ए की 15 सदस्यीय टीम में चयन हुआ है। तो वहीं इस दौरे के लिए उड़ान भरने से पहले किशन अपनी मां और दादी से आशीर्वाद लेते हुए नजर आए हैं। पटना के लिए रवाना होने से पहले किशन की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में किशन की मां उनके माथे को चूमती हुई नजर आ रही हैं।
5. ‘अभी भी आशा की किरण बाकी है, मैं प्रयास करता रहूंगा’ ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर ग्लेन मैक्सवेल
अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने अभी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने की उम्मीद नहीं छोड़ी है। साल 2017 में मैक्सवेल आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के लिए रेड बाॅल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन अब इसी पर बोलते हुए मैक्सवेल ने कहा कि अभी भी उम्मीद की किरण बाकी है और वह इसके पीछे जाना चाहते हैं। साथ ही बता दें कि ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन के बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी से बाहर होने के बाद भी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) मैक्सवेल की ओर नहीं देख रहा है। हालांकि, मैक्सवेल को उम्मीद है कि इसमें जल्द से जल्द बदलाव आएगा।
6. IND vs NZ: अनिल कुंबले ने भारत के खिलाफ मिचेल सेंटनर की स्पिन-गेंदबाजी की सराहना करते हुए दिया बड़ा बयान
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद, कुंबले ने सेंटनर के प्रदर्शन को लेकर स्पोर्ट्स 18 के साथ चर्चा करते हुए कहा- वह एंगल से गेंदबाजी करता है, और उसे व्हाइट बाॅल क्रिकेट में भी गेंदबाजी करने की समझ है। वह एक ही जगह पर कंट्रोल के साथ गेंदबाजी करता है और अपनी गति में वैरिएशन रखता है। वह सिर्फ गेंद को सिर्फ टर्न ही नहीं करा रहे, बल्कि गेंदबाजी में गति का भी प्रयोग करते हैं। यह एक ऐसी चीज है, जिसमें वह बहुत अच्छा है।
7. ‘यह 46 ऑलआउट से भी बदतर है’ पुणे टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजी के फ्लाॅप साबित होने के बाद इयान स्मिथ
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाजी में इस लचर प्रदर्शन के बाद, इयान स्मिथ ने स्पोर्ट्स 18 पर कहा- खैर, अगर आप मुझसे पूछें तो यह उससे भी बुरी बात है कि 46 रन पर ऑल आउट हो गए। यह कुछ खराब बल्लेबाजी और शॉट चयन है। मैं पहले टेस्ट को समझ सकता हूं, लेकिन खुद को खेलने के बजाय, समय के लिए बल्लेबाजी करते हुए, भारत किसी कारण से गेंदबाजी में पीछे जा रहा है।
8. BAN vs SA 2024: दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए Temba Bavuma, पढ़ें बड़ी खबर
बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं सीरीज के दूसरे मैच के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीकी खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें, प्रोटीज टीम के रेगुलर कप्तान टेम्बा बावुमा दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। बावुमा को इस समय नरम टिशु मसल से संबंधित परेशानी है। इस वजह से वह ढाका के शेर ए बांग्ला में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ही हिस्सा नहीं ले पाए थे।
9. Hardik Pandya क्रिकेटर और मॉडल के अलावा, अब बिजनेसमैन भी बनते जा रहे हैं
Hardik Pandya का नाम टीम इंडिया के सफल ऑलराउंडर खिलाड़ियों में आते हैं, साथ ही हार्दिक ने क्रिकेट के जरिए अभी तक करोड़ों की कमाई कर ली है। इस बीच पांड्या अब धीरे-धीरे बिजनेसमैन भी बनते जा रहे हैं, जिसके तहत ऑलराउंडर ने अपने सोशल मीडिया के जरिए एक बड़ा ऐलान किया है। हार्दिक ने बताया कि उन्होंने एक भारतीय Clothing Brand में पैसे इन्वेस्ट किए हैं। बता दें, काफी समय से हार्दिक इस कंपनी के Brand Ambassador भी थे।
10. IND vs NZ: ‘घरेलू क्रिकेट में खेलने से फायदा हो सकता था’ विराट कोहली के आउट होने के बाद अनिल कुंबले
स्पिन खेलने में महारत हासिल किए विराट कोहली फ्लाइट दी हुई गेंद को नहीं समझ पाए और एक्राॅस जाकर शाॅट खेला, जो मिस हो गया। इसके बाद गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी। दूसरी ओर, कोहली के मुकाबले में बोल्ड आउट होने के बाद, पूर्व भारतीय खिलाड़ी अनिल कुंबले ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने से फायदा हो सकता था।