27 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

27 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

morning cricket news headlines (image via getty)
morning cricket news headlines (image via getty)

1. ZIM vs IND: मेजबानों को तीसरे टी20 में 35 रनों से हराकर, भारत ने जिम्बाब्वे का सीरीज में 3-0 से किया क्लीनस्वीप

जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज 26 जुलाई, रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान, हरारे में खेला गया। बता दें कि मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को तीसरे व आखिरी टी20 मैच में 35 रनों से हराया और 3-0 से टी20 इंटरनेशनल सीरीज को अपने नाम किया।

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में सिकंदर रजा एंड कंपनी 157 रन ही बना सकी।

2. श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर हुआ पहले टेस्ट से बाहर

26 जुलाई, रविवार को भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 2026 समाप्त हुआ। तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने 35 रनों से जीत हासिल करते हुए, तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। तो वहीं, इस दौरे के बाद टीम इंडिया अब श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी।

लेकिन, इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। बता दें कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच से ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर बाहर हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुंदर अभी तक उस पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं जो उन्हें हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान लगी थी। समय पर ठीक न हो पाने के कारण, इस वजह से वह श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।

3. एक्शन मोड में बीसीसीआई, यूके दौरे पर खराब प्रदर्शन को लेकर बोर्ड करेगा हाई लेवल मीटिंग

जिम्बाब्वे के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) यूके दौरे पर हुए खराब प्रदर्शन को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग करने वाली है।

यूके दौरे को लेकर अगर क्रिकबज की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो बीसीसीआई सेकेट्रेरी देवजीत सैकिया ने कहा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर समीक्षा अगस्त में शुरू होगी और इसमें हाल के व्हाइट-बॉल मैचों, खासकर यूके में खेले गए मैचों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां भारत को एकमात्र जीत एक ही वनडे मैच में मिली थी। बैठक की सही तारीख अभी तय नहीं हुई है। साथ ही सैकिया ने यह भी पुष्टि की कि बोर्ड सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों के कॉन्ट्रैक्ट की भी समीक्षा करेगा।

4. WI vs PAK 1st Test, Day 2: दूसरे दिन पेसर्स, इमाम और मसूद ने पाकिस्तान की वापसी की अगुवाई की

वेस्टइंडीज को 311 रन पर रोकने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा काम किया। इसके बाद, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इमाम-उल-हक और शान मसूद की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने बढ़त बना ली। इमाम और मसूद के बीच दूसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचाया और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम का स्कोर 3 विकेट पर 199 रन था। इससे पहले, मेजबान टीम के लिए शाई होप ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए थे।

5. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

रविवार, 26 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20आई मैच में शानदार अर्धशतक लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। 15 साल के इस युवा खिलाड़ी ने संभलकर खेलते हुए 31 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से यह उपलब्धि हासिल की। ​​जिम्बाब्वे के गेंदबाजों के सामने यह युवा खिलाड़ी पूरी तरह से हावी दिखा और उसने उनकी जमकर धुनाई की। तीन मैचों की इस सीरीज में यह इस युवा खिलाड़ी का दूसरा अर्धशतक था।

इस पारी की बदौलत, सूर्यवंशी ‘फुल-मेंबर’ देश के ऐसे इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने 16 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में दो बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं।

6. “सपना सच हुआ”: जिम्बाब्वे के खिलाफ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुने जाने के बाद वैभव सूर्यवंशी

मैच के बाद हुई प्रेजेंटेशन सेरेमनी में सूर्यवंशी ने कहा, “बहुत अच्छा लगा। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है। पहली बार ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ बना हूं। यहां तैयारी अच्छी रही है। कोच और कप्तान समेत सभी ने मेरा साथ दिया। मैंने अपना आम टी20 गेम खेलने की कोशिश की और टीम को अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की, और अगर अच्छी शुरुआत मिल जाती, तो लंबी पारी खेलने की कोशिश करता।”

7. “खास पल”: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20आई सीरीज में भारत की 3-0 से जीत के बाद श्रेयस अय्यर

सीरीज खत्म होने पर अय्यर ने कहा, “एक कप्तान और टीम के तौर पर मुझे ऐसी ही एनर्जी की जरूरत थी, और उन्होंने लगातार मैचों में ऐसा करके दिखाया। तो हां, जिम्बाब्वे में सीरीज जीतना मेरे लिए एक खास एहसास है। शानदार जीत, 3-0 से। यह एक खास पल है।”

8. “जिम्बाब्वे क्रिकेट की तारीफ करना चाहूंगा”: भारत के साथ टी20आई सीरीज के बाद सिकंदर रजा

सीरीज के आखिर में रजा ने कहा, “सच कहूं तो, ऐसी कई बातें हैं। सबसे पहले, मैं जिम्बाब्वे क्रिकेट की तारीफ करना चाहूंगा कि उन्होंने इन मैचों का आयोजन किया, क्योंकि अगर कोई देश दुनिया की टॉप टीमों के खिलाफ नहीं खेलता, तो वह तरक्की नहीं कर सकता। और मुझे लगता है कि जब सभी देश अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो वर्ल्ड क्रिकेट और भी बेहतर हो जाता है। इसलिए, इस सीरीज से मिली सीख हमें टॉप टीमों और थोड़ी कम रैंकिंग वाली टीमों के बीच के अंतर को कम करने में जरूर मदद करेगी, क्योंकि मुझे लगता है कि जब हर कोई बहुत अच्छा खेलता है, तो क्रिकेट ज्यादा मजेदार होता है।”

close whatsapp