श्रीलंका क्रिकेट के लौट आए हैं अच्छे दिन, सीरीज जीत के बीच लंकाई टीम के लिए हुई ये तीन पॉजिटिव चीजें
श्रीलंका ने 27 साल के बाद भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की।
अद्यतन - अगस्त 8, 2024 4:36 अपराह्न

श्रीलंका ने 7 अगस्त को खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को 110 रनों से हराया और इस शानदार सीरीज को 2-0 से मात दी। इस पूरी सीरीज में श्रीलंका के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यही नहीं श्रीलंका ने 27 साल के बाद भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की।
इस वनडे सीरीज में श्रीलंका के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि उनके स्पिनर्स ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और भारतीय टीम के बल्लेबाजों के ऊपर दबाव डाला। भारत के बल्लेबाज इस सीरीज में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। श्रीलंका टीम अपने प्रदर्शन से काफी खुश होगी। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं तीन सकारात्मक चीजों के बारे में जो श्रीलंका के लिए इस ऐतिहासिक वनडे सीरीज की जीत में देखने को मिली।
1- टॉप ऑर्डर में मजबूती

इस सीरीज में श्रीलंका के टॉप 3 बल्लेबाजों के ऊपर काफी ज्यादा दबाव था क्योंकि भारत के गेंदबाजों के खिलाफ पिछले कुछ समय में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। हालांकि इस वनडे सीरीज में अविष्का फर्नांडो, पथुम निस्संका और कुसल मेंडिस की तिकड़ी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और भारत के गेंदबाजों के खिलाफ अपना विकेट जल्दी नहीं खोया।
पहले दो वनडे में इन तीनों ही बल्लेबाजों में से कोई एक ने लगभग 20 से 25 ओवर बल्लेबाजी की और टीम के लिए लगातार रन बनाए। तीसरे और अंतिम वनडे मैच में इन तीनों ही बल्लेबाजों ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को काफी परेशान किया। तीसरे वनडे में अविष्का फर्नांडो ने 96 रनों की मैच विनिंग पारी खेली जबकि कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। पथुम निस्संका ने 45 रनों की पारी खेली।