श्रीलंका क्रिकेट के लौट आए हैं अच्छे दिन, सीरीज जीत के बीच लंकाई टीम के लिए हुई ये तीन पॉजिटिव चीजें - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

श्रीलंका क्रिकेट के लौट आए हैं अच्छे दिन, सीरीज जीत के बीच लंकाई टीम के लिए हुई ये तीन पॉजिटिव चीजें

श्रीलंका ने 27 साल के बाद भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की।

2- जिन भी खिलाड़ियों को मौका दिया गया उन सभी ने अपना काम बखूबी से निभाया

Srilanka Team (Pic Source-X)
Srilanka Team (Pic Source-X)

वनडे सीरीज के दौरान श्रीलंका के ऐसे कई खिलाड़ी थे जो चोटिल हो गए थे। नुवान थुसारा, दिलशान मधुशंका और Matheesha Pathirana चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हो गए थे।

हालांकि इसके बावजूद श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाजों ने इन खिलाड़ियों की कमी महसूस नहीं होने दी। पहले वनडे के बाद Wanindu Hasaranga भी चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए थे। हालांकि उनकी जगह टीम में शामिल हुए जेफरी वेंडेरसे ने दूसरे मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट झटके और श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई।

तीसरे मुकाबले में Dunith Wellalage ने अपना काम बखूबी से निभाया और 5 विकेट झटके। उनकी इसी गेंदबाजी की वजह से 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 138 रन पर ऑलआउट हो गई।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp