श्रीलंका क्रिकेट के लौट आए हैं अच्छे दिन, सीरीज जीत के बीच लंकाई टीम के लिए हुई ये तीन पॉजिटिव चीजें
श्रीलंका ने 27 साल के बाद भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम की।
अद्यतन - अगस्त 8, 2024 4:36 अपराह्न
3- सभी खिलाड़ियों ने अलग-अलग डिपार्टमेंट में निभाई अहम भूमिका

श्रीलंका टीम में ऐसे कई खिलाड़ी थे जिन्होंने सिर्फ एक ही डिपार्टमेंट में नहीं बल्कि अलग-अलग डिपार्टमेंट में अपनी छाप छोड़ी। Dunith Wellalage ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले दो मैच में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीसरे वनडे में उन्होंने गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ी। यही नहीं Dunith Wellalage ने प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड भी अपने नाम किया।
कप्तान चरिथ असलंका के लिए भी यह सीरीज जबरदस्त रही। उन्होंने बल्लेबाजी से तो वनडे सीरीज में इतना योगदान नहीं दिया लेकिन गेंदबाजी से उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। असलंका ने पहले वनडे में लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटके। बता दें, असलंका इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने तीन मैच में कुल 6 विकेट हासिल किए।